Rishab Shetty Kantara Chapter 1 : ऋषभ शेट्टी पहुंचे बिहार के प्राचीन मुंडेश्वरी मंदिर, ‘Kantara: Chapter 1’ की सफलता के लिए मांगी भगवान से आशीर्वाद

Rishab Shetty Kantara Chapter 1 : ‘Kantara: Chapter 1’ की शानदार सफलता के बाद अभिनेता ऋषभ शेट्टी पहुंचे बिहार के दुनिया के सबसे पुराने मुंडेश्वरी मंदिर। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए मांगी देवी मुंडेश्वरी से आशीर्वाद।

Rishab Shetty Kantara Chapter 1 : दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1 (Kantara: Chapter 1)’ की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म ने देश-विदेश में शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया है और दर्शकों का दिल जीत लिया है।

फिल्म की लगातार मिल रही भारी सफलता और दर्शकों के अपार प्रेम के बीच ऋषभ शेट्टी बिहार पहुंचे, जहाँ उन्होंने दुनिया के सबसे पुराने मंदिर माने जाने वाले मुंडेश्वरी मंदिर (Mundeshwari Temple) में दर्शन किए। यह मंदिर बिहार के कैमूर जिले में स्थित है और इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता हजारों वर्ष पुरानी है।

ऋषभ शेट्टी ने यहाँ माता मुंडेश्वरी का अभिषेक किया और फिल्म की सफलता के लिए भगवान का धन्यवाद अर्पित किया। उन्होंने कहा कि “कांतारा” जैसी फिल्म को दर्शकों से जो प्यार मिला है, वह भगवान की कृपा और आशीर्वाद का परिणाम है।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ को होम्बले फिल्म्स (Hombale Films) ने प्रोड्यूस किया है और यह स्टूडियो की अब तक की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।

फिल्म में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की टीम ने मिलकर फिल्म की भावनात्मक कहानी और विजुअल्स को अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया है।

2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होकर सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी एक वैश्विक कहानी बन चुकी है।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ न सिर्फ एक फिल्म है, बल्कि यह भारतीय लोककथाओं, आस्था और परंपराओं को आधुनिक सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करने का शानदार उदाहरण है। होम्बले फिल्म्स इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा की सीमाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *