Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मिला अशोक चक्र

Republic Day 2026 : कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी गई। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। पढ़ें गणतंत्र दिवस समारोह की पूरी अपडेट।

Republic Day 2026 : देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गर्व और राष्ट्रीय एकता के साथ मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी गई। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश और विदेश के विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

Republic Day 2026 : राष्ट्रपति मुर्मू पारंपरिक बग्घी में कर्तव्य पथ पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ पारंपरिक बग्घी में राष्ट्रपति भवन से रवाना हुईं। विशेष गार्ड्स के साथ उनका यह शाही सफर समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। कर्तव्य पथ पहुंचने पर राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई, जिसके बाद परेड ने उन्हें औपचारिक सलामी दी।

Republic Day 2026 : ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र

गणतंत्र दिवस समारोह का सबसे भावुक और गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब राष्ट्रपति मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया। शुभांशु शुक्ला भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं जिन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके असाधारण साहस, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के लिए दिया गया।

Republic Day 2026 : सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेताओं की मौजूदगी

समारोह में देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थे परमवीर चक्र विजेता, सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव (रिटायर्ड), सूबेदार मेजर संजय कुमार, अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सी.ए. पिथावालिया (रिटायर्ड) कर्नल डी. श्रीराम कुमार।

Republic Day 2026 : परेड की कमान

गणतंत्र दिवस परेड की कमान

लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, GOC दिल्ली एरिया ने संभाली। मेजर जनरल नवराज ढिल्लों, चीफ ऑफ स्टाफ, दिल्ली एरिया, परेड के सेकंड-इन-कमांड रहे।

Republic Day 2026 : प्रधानमंत्री मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।

Republic Day 2026 : राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा-दिशा का आत्ममंथन करने का अवसर देता है।

Republic Day 2026 : मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की आधारशिला बताया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *