Ravindra Jaiswal Varanasi Development : क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता, 81.29 लाख की लागत से 6 निर्माण कार्यों का शिलान्यास – रविन्द्र जायसवाल

Ravindra Jaiswal Varanasi Development : वाराणसी के शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में स्टांप मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने 81.29 लाख रुपये की लागत से 6 सड़क, सीवर और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्य मार्गों के साथ आंतरिक गलियों को भी प्राथमिकता से विकसित करने पर जोर।

Ravindra Jaiswal Varanasi Development : वाराणसी में विकास को नई रफ्तार

Ravindra Jaiswal Varanasi Development : वाराणसी। प्रदेश सरकार में स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मंगलवार को शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए कुल 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से होने वाले 6 निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। ये सभी कार्य त्वरित निधि एवं पूर्वांचल निधि के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किए गए हैं। शिलान्यास कार्यक्रम नारायणपुर वार्ड और सरसौली वार्ड में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ravindra Jaiswal Varanasi Development : इन 6 प्रमुख कार्यों का हुआ शिलान्यास

मंत्री द्वारा जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया, उनमें मुख्य रूप से सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग, सीवर एवं पेयजल संबंधी परियोजनाएं शामिल हैं—

सुद्धिपुर मलिन बस्ती (प्रयास नगर)
लालचंद प्रजापति के घर से अवधेश गोंड के मकान तक कच्चे मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य
लागत: लगभग 22.23 लाख रुपये

कठवतिया नारायणपुर
सुरेश प्रजापति के घर से आलू जय के घर तक 200 मीटर इंटरलॉकिंग एवं सीवर कार्य
लागत: लगभग 22.73 लाख रुपये

नारायणपुर वार्ड (SH 6/41 से SH 6/43)
रमाकांत शर्मा के मकान से संध्या पांडे के मकान तक कच्चे मार्ग पर इंटरलॉकिंग
लागत: लगभग 11.38 लाख रुपये

महादेव नगर कॉलोनी, लक्ष्मनपुर (नारायणपुर वार्ड)
साव जी जनरल स्टोर से रमाशंकर मौर्या के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य
लागत: लगभग 5.71 लाख रुपये

सरसौली वार्ड, अशोकपुरम कॉलोनी
कौशलेन्द्र सिंह के मकान से दैत्राबीर बाबा मंदिर व डीहबाबा मंदिर तक 300 मीटर इंटरलॉकिंग
लागत: लगभग 19.24 लाख रुपये

शारदा विहार कॉलोनी, सेक्टर बी (सरसौली)
पिच रोड से चम्पा सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य
लागत: लगभग 10.52 लाख रुपये

Ravindra Jaiswal Varanasi Development : मुख्य मार्गों के साथ आंतरिक गलियों पर भी फोकस

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ आंतरिक गलियों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि आम जनता को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।” उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ravindra Jaiswal Varanasi Development : कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर सहकारिता चेयरमैन राकेश सिंह अलगू, राजर्षि मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन कुमार मौर्या, पार्षद संदीप रघुवंशी, पार्षद कुसुम पटेल, पार्षद रोहित मिश्रा, पार्षद बलिराम कन्नौजिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ravindra Jaiswal Varanasi Development : स्थानीय विकास को मिलेगी मजबूती

इन निर्माण कार्यों से नारायणपुर और सरसौली वार्ड के निवासियों को बेहतर सड़क, स्वच्छ जल निकासी और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। कच्ची सड़कों की जगह इंटरलॉकिंग एवं सीवर व्यवस्था से क्षेत्र में जलभराव की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने मंत्री के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और जीवन स्तर में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *