Rashmika Vijay Wedding : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी का कार्ड वायरल होने के बाद फैंस में उत्साह बढ़ गया है। जानें पूरी डिटेल।

Rashmika Vijay Wedding : साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इन चर्चाओं को और हवा मिल गई है क्योंकि कपल की शादी की डेट और वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Rashmika Vijay Wedding : 26 फरवरी को होगी शादी?
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पहले खबरें थीं कि दोनों 2 फरवरी को उदयपुर में शादी करेंगे, लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार शादी की तारीख 26 फरवरी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
Rashmika Vijay Wedding : 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद के एक ग्रैंड होटल में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों अलग-अलग पहुंचे, लेकिन बाद में एक ही कार में रवाना होते नजर आए। इससे फैंस के बीच शादी की खबरों ने और जोर पकड़ लिया।
Rashmika Vijay Wedding : क्या गुपचुप हो चुकी है सगाई?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी। हालांकि, उन्होंने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। लेकिन अलग-अलग इवेंट्स में दोनों के साथ नजर आने और सवालों से इनकार न करने के बाद अटकलें तेज हो गईं।
Rashmika Vijay Wedding : फैंस में जबरदस्त उत्साह
जैसे ही शादी की तारीख सामने आई, सोशल मीडिया पर #RashmikaVijayWedding ट्रेंड करने लगा। फैंस इस जोड़ी को लंबे समय से साथ देखना चाहते थे और अब वायरल कार्ड ने उनकी उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि कपल की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है। ऐसे में फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।