Rashifal 9 November 2025 : रविवार का दिन सभी राशियों के लिए खास रहेगा। जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सतर्क। मेष और कन्या राशि के लिए शुभ समाचार।
Rashifal 9 November 2025: रविवार, 9 नवंबर 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जहां कुछ राशियों को सफलता और तरक्की के अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य में सतर्क रहने की जरूरत होगी। वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार 09 नवम्बर 2025 रविवार को सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है. –आइए जानते हैं आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन और कौन सी राशि चमकाएगी अपनी किस्मत.
♈ मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए प्रमोशन की संभावना है। नई नौकरी या प्रोजेक्ट में सहयोग मिलेगा। छात्र वर्ग को मेहनत का फल मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 4
लकी रंग: क्रीम
उपाय: भगवान शिव को प्रणाम करें और रुद्राक्ष धारण करें।
♉ वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों की खुशी बनी रहेगी। नया बिजनेस शुरू करने का सही समय है। कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली अंक: 8
लकी रंग: गोल्डन
उपाय: श्री हरि का ध्यान करें।
♊ मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य क्षेत्र या शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। परीक्षा की तैयारी में सफलता संभव है।
भाग्यशाली अंक: 1
लकी रंग: रेड
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।
♋ कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
छात्रों और युवाओं के लिए दिन अनुकूल रहेगा। विदेश में उच्च शिक्षा की योजना में थोड़ी देरी संभव है। परिवार का स्नेह और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 2
लकी रंग: सिल्वर
उपाय: मंदिर में पुष्प चढ़ाएं।
♌ सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
दिन मिला-जुला रहेगा। किसी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञों की राय लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें — हृदय या सांस की परेशानी संभव है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 7
लकी रंग: ब्लैक
उपाय: जरूरतमंद बच्चों को भोजन करवाएं।

♍ कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन बेहद शुभ है। अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। नए विचार और क्रिएटिव प्रोजेक्ट सफल होंगे। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। महिला मित्र से मुलाकात संभव है।
भाग्यशाली अंक: 7
लकी रंग: ऑरेंज
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
♎ तुला राशि (Libra Horoscope Today)
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी पर तुरंत भरोसा न करें। बिजनेस में सतर्क रहें। गृह उद्योग या छोटे व्यापार में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
भाग्यशाली अंक: 8
लकी रंग: ब्लू
उपाय: मंदिर में देशी घी का दीपक जलाएं।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
शांत और संयमित रहना लाभदायक होगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। घर पर मेहमानों के आने की संभावना है। दोस्तों से बातचीत मानसिक शांति देगी।
भाग्यशाली अंक: 9
लकी रंग: वाइट
उपाय: वृद्ध महिला का आशीर्वाद लें।
♐ धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शिक्षक या हेल्थ प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 3
लकी रंग: पर्पल
उपाय: भगवान को शहद का भोग लगाएं।
♑ मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज जीवन और कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा। होटल, रेस्टोरेंट या सर्विस सेक्टर में काम करने वालों को फायदा होगा। पिता का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 6
लकी रंग: ब्राउन
उपाय: केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
♒ कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
लंबी योजना पूरी होगी। नया प्रोजेक्ट शुरू करने पर लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कला, मीडिया और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 4
लकी रंग: रेड
उपाय: गुरु या वरिष्ठ से आशीर्वाद लें।
♓ मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
विवेक और समझदारी से लिए गए निर्णय आपको सफलता दिलाएंगे। प्रेम संबंधों में खुशियां मिलेंगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 3
लकी रंग: स्काई ब्लू
उपाय: सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
Rashifal 9 November 2025 : 9 नवंबर 2025 को मेष और कन्या राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। जहां मेष राशि के जातकों को करियर और नौकरी में उन्नति मिलेगी, वहीं कन्या राशि के लोगों को अप्रत्याशित सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होगा।