Rashifal

Rashifal : 23 जुलाई 2025 बुधवार का दिन बुध ग्रह और बुद्धि का कारक होता है। ऐसे में आज का दिन करियर, संचार और निर्णयों के लिहाज से खास रह सकता है। कशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार आज सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है :

♈ मेष (Aries)

पॉजिटिव: आज नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव: क्रोध पर नियंत्रण रखें, वाद-विवाद से बचें।
उपाय: हरे फल का दान करें।

♉ वृषभ (Taurus)

पॉजिटिव: पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
नेगेटिव: आलस्य से कार्यों में देरी हो सकती है।
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

♊ मिथुन (Gemini)

पॉजिटिव: नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के संकेत हैं। यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं।
नेगेटिव: जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं।

♋ कर्क (Cancer)

पॉजिटिव: मन शांत रहेगा, परिवार से सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है।
नेगेटिव: खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

♌ सिंह (Leo)

पॉजिटिव: आज कार्यक्षेत्र में पहचान और सम्मान मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नेगेटिव: सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।

♍ कन्या (Virgo)

पॉजिटिव: वित्तीय मामलों में लाभ के योग हैं। रिश्तों में सुधार होगा।
नेगेटिव: मानसिक तनाव हो सकता है।
उपाय: हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

♎ तुला (Libra)

पॉजिटिव: आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव: साझेदारी में विवाद हो सकता है।
उपाय: किसी कन्या को मिठाई दान करें।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

पॉजिटिव: पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय: लाल वस्त्र में मसूर की दाल दान करें।

♐ धनु (Sagittarius)

पॉजिटिव: नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बना रहेगा।
नेगेटिव: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
उपाय: पीले फूल विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।

♑ मकर (Capricorn)

पॉजिटिव: धन संबंधी योजनाओं में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सपोर्ट मिलेगा।
नेगेटिव: निर्णय लेने में भ्रम हो सकता है।
उपाय: श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

♒ कुंभ (Aquarius)

पॉजिटिव: आज नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। आत्मबल मजबूत रहेगा।
नेगेटिव: किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है।
उपाय: गरीबों को पुस्तकें दान करें।

♓ मीन (Pisces)

पॉजिटिव: प्रेम संबंधों में सुधार होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
नेगेटिव: काम की अधिकता से थकावट महसूस हो सकती है।
उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *