Rashifal 20 September 2025: मेष, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले सावधान! जानें सभी राशियों का हाल

Rashifal 20 September 2025 : 20 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। जहां कुछ राशि वालों को करियर, धन और स्वास्थ्य में नई उपलब्धियां मिलेंगी, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार 20 सितम्बर 2025 शनिवार को सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है।

♈ मेष राशि (Aries Horoscope 20 September 2025)

आज का दिन शानदार रहेगा। स्टूडेंट्स को जॉब कॉल आ सकती है। नया कोर्स ज्वॉइन करने के लिए शुभ दिन है। विदेश यात्रा के योग हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

♉ वृषभ राशि (Taurus Horoscope 20 September 2025)

दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेसमैन विदेश यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से बड़ा लाभ होगा। घर में पार्टी का योग है। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

♊ मिथुन राशि (Gemini Horoscope 20 September 2025)

सोचे हुए काम पूरे होंगे। नया बिजनेस शुरू करना शुभ रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

♋ कर्क राशि (Cancer Horoscope 20 September 2025)

दिन खास रहेगा। लाभकारी व्यक्ति से मुलाकात होगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। खेल-कूद में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: जल में सफेद पुष्प अर्पित करें।

♌ सिंह राशि (Leo Horoscope 20 September 2025)

काम में आने वाली चुनौतियों को धैर्य से हल कर लेंगे। सम्मान मिलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ समय बितेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

♍ कन्या राशि (Virgo Horoscope 20 September 2025)

पुराने विचार छोड़कर नए अपनाएंगे। करियर की नई शुरुआत होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का योग है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा
उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाकर दीपक जलाएं।

♎ तुला राशि (Libra Horoscope 20 September 2025)

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। ऑफिस में काम की सराहना होगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला
उपाय: किसी गरीब को मीठा भोजन खिलाएं।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope 20 September 2025)

बिजनेस में फायदा होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लवमेट को गिफ्ट देंगे। राजनीति और कला से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: मैरून
उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।

♐ धनु राशि (Sagittarius Horoscope 20 September 2025)

ऑफिस से बिजनेस मीटिंग का अवसर मिलेगा। बड़ी डील फाइनल हो सकती है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसीदल चढ़ाएं।

♑ मकर राशि (Capricorn Horoscope 20 September 2025)

बेवजह की उलझनों से बचें। धार्मिक स्थल पर समय बिताएं। छात्रों के लिए सफलता के योग हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला
उपाय: शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

♒ कुंभ राशि (Aquarius Horoscope 20 September 2025)

आय के नए स्रोत बनेंगे। काम समय पर पूरा होगा। दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाकर दीपक जलाएं।

♓ मीन राशि (Pisces Horoscope 20 September 2025)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। विदेशी कंपनी से जॉब कॉल आ सकता है। बिजनेस में कागजी काम सावधानी से करें। परिवार को सरप्राइज देंगे।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: आसमानी
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

Rashifal 20 September 2025 के अनुसार, मेष, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को सावधान रहना होगा, वहीं सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *