Rashifal 20 November 2025: मेष, कन्या और मीन राशि के लिए सावधानी जरूरी। जानें 20 नवंबर 2025 का दैनिक राशिफल, करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी विस्तृत भविष्यवाणी। वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार 20 नवम्बर 2025 गुरुवार को सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है. –आइए जानते हैं आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन और कौन सी राशि चमकाएगी अपनी किस्मत.—
Rashifal 20 November 2025: कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
20 नवंबर 2025 का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास संदेश लेकर आया है। कुछ जातकों को धन और करियर में बड़े अवसर मिलेंगे, तो कुछ के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—
🔥 मेष राशि (Aries)
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है और ओवरटाइम की नौबत आ सकती है। किसी करीबी की सलाह आपके करियर में लाभदायक होगी। घर में मिठाई बन सकती है। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी से उपहार मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलाएं।
💐 वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन शानदार रहेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी और सफलता का एक और मौका मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में नए आइडिया मिलेंगे। कॉस्मेटिक व्यापारियों को लाभ होगा। पिता से नई सीख मिलेगी। कोई पुरानी वस्तु मिलने से मन प्रसन्न होगा।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: मां दुर्गा के आगे हाथ जोड़ें।
🍃 मिथुन राशि (Gemini)
किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। दोस्तों से बातचीत में समय अच्छा बीतेगा। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। बैंक कर्मचारियों के लिए कार्य सरलता से पूरे होंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अनुकूल है।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: मां शैलपुत्री का ध्यान करें।
🌙 कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता संभव है। नया काम शुरू कर सकते हैं लेकिन बड़ों की सलाह लें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भाई-बहनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
🦁 सिंह राशि (Leo)
आप पूरी तरह काम में सुधार पर ध्यान देंगे। सकारात्मक सोच लाभ देगी। डांस सीखने का मन बना सकते हैं। घर में किसी चीज की मरम्मत हो सकती है। महिलाएं घरेलू कार्यों से राहत महसूस करेंगी।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: मां दुर्गा को नारियल चढ़ाएं।
🌾 कन्या राशि (Virgo)
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दोस्ती सोच-समझकर करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता से बिजनेस में सहयोग मिलेगा। लोग आपकी सराहना करेंगे। नवविवाहित जोड़े घूमने जा सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान जरूरी।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: नींबू पीला
उपाय: मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें।
⚖️ तुला राशि (Libra)

दिन लाभदायक रहेगा। छोटे काम भी अच्छे परिणाम देंगे। ऑफिस में फोकस बनाए रखें। जिम्मेदारियों को बखूबी संभालेंगे। प्रॉपर्टी डीलरों को फायदा होगा। रुका पैसा वापस मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: मां दुर्गा की आरती करें।
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
बच्चों को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। युवाओं को नौकरी के मौके मिलेंगे। व्यापार में तेजी आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का शुभ समय।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: मैरून
उपाय: मां दुर्गा को मीठा भोग लगाएं।
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
दिन शानदार रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। संतान की उपलब्धियों से घर में खुशी बढ़ेगी। साथी के साथ अच्छा समय बितेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
उपाय: मां शैलपुत्री के आगे हाथ जोड़ें।
🐐 मकर राशि (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवारिक मसलों में धैर्य रखें। भाई मदद मांग सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेडिकल छात्र सीनियर्स से समर्थन प्राप्त करेंगे। जरूरी कागजों पर ध्यान दें।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: काला
उपाय: मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें।
🏺 कुंभ राशि (Aquarius)
ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस से लोग खुश होंगे। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। पिता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे। फर्नीचर व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में आपका व्यवहार सबको पसंद आएगा।
भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाएं।
🐟 मीन राशि (Pisces)
आप खुद को नई भूमिका में पाएंगे। जिम ट्रेनरों को नए ग्राहक मिलेंगे। व्यावसायिक कौशल बढ़ेगा। करियर में उन्नति के योग हैं। आय में वृद्धि संभव है। प्रेम संबंधों के लिए दिन उपयुक्त है।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: समुद्री हरा
उपाय: मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें।