Rashifal 16 July 2025 : सूर्य का कर्क में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Rashifal 16 July 2025 :16 जुलाई 2025 दिन बुधवार श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज सूर्यदेव शाम 5:30 बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिससे राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और शोभन योग के चलते कई जातकों को आज करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। कशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी से जानिए किस राशि का सितारा बुलंदी पर रहेगा और किसे बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि

भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। सहकर्मी या मित्र की सहायता से मानसिक संतोष मिलेगा। व्यापार में लाभ की संभावना।
🔴शुभ रंग: लाल | 🔢 लकी नंबर: 07

वृष राशि

बॉस प्रसन्न रहेंगे, प्रमोशन या बोनस के संकेत। घर में मेहमानों का आगमन, पारिवारिक आनंद।
⚫ शुभ रंग: काला | 🔢 लकी नंबर: 01

मिथुन राशि

आध्यात्मिक विचारों से मन शांत रहेगा। जीवनसाथी से अनबन समाप्त होगी। करियर के निर्णय में मार्गदर्शन मिलेगा।
⚪शुभ रंग: सिल्वर | 🔢 लकी नंबर : 04

कर्क राशि

बिजनेस में परिवर्तन से बचें। धार्मिक आयोजनों की योजना। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग।
🟣शुभ रंग: मेजेंटा | 🔢 लकी नंबर: 08

सिंह राशि

समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ससुराल पक्ष से खुशखबरी। पारिवारिक मेल-मिलाप से मन प्रसन्न रहेगा।
🟡 शुभ रंग: पीला | 🔢 लकी नंबर: 02

कन्या राशि

व्यापार में अचानक धन लाभ। शादीशुदा जीवन में सामंजस्य। दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान बन सकता है।
🟤 शुभ रंग: भूरा | 🔢 लकी नंबर: 09

तुला राशि

ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ। मेहनत का फल मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि।
🟠 शुभ रंग: नारंगी | 🔢 लकी नंबर: 04

वृश्चिक राशि

स्टार्टअप की योजना को परिवार का समर्थन। नौकरी में बदलाव संभव। संपत्ति विवाद सुलझेगा।
🍑 शुभ रंग: पीच | 🔢 लकी नंबर: 02

धनु राशि

कपड़े के व्यापारियों को लाभ। संतान पक्ष से शुभ समाचार। संगीत या सांस्कृतिक आयोजन में भागीदारी।
🔵 शुभ रंग: नीला | 🔢 लकी नंबर: 01

मकर राशि

इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों को लाभ। परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी से राहत।
⚙️ शुभ रंग: ग्रे | 🔢 लकी नंबर: 07

कुंभ राशि

नया काम शुरू करने का उत्तम समय। संतान से गर्व की अनुभूति। घर में पार्टी की योजना।
🟥 शुभ रंग: महरून | 🔢 लकी नंबर: 08

♓ मीन राशि

कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। विदेश में शिक्षा के योग। किसी बुजुर्ग की मदद से आशीर्वाद प्राप्त होगा।
🟪 शुभ रंग: पर्पल | 🔢 लकी नंबर: 02

Rashifal-आज के टिप्स : आज सूर्य का राशि परिवर्तन आपके आत्मबल और भावनात्मक स्थिरता को प्रभावित कर सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत, निवेश या मकान खरीदारी के लिए दिन अनुकूल है।

सलाह: आज “ॐ नमः शिवाय” का जाप करने से मानसिक शांति और सफलता प्राप्त होगी।

ध्यान दें : यह Rashifal सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *