Rashifal 14 December 2025: आज का राशिफल मेष से मीन राशि तक. जानें करियर, धन, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी, साथ ही शुभ अंक, रंग और उपाय. वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार 14 दिसम्बर 2025 रविवार को सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है-
Rashifal 14 December 2025: सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
Rashifal 14 December 2025: आज 14 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और उम्मीदें लेकर आया है, वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का राशिफल, जिसमें करियर, धन, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और उपायों की पूरी जानकारी दी गई है.
मेष राशि (Aries)
आज का दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें. लंबी यात्रा का योग बन सकता है. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, हालांकि मित्रों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.
वृषभ राशि (Taurus)
आज भागदौड़ और मानसिक तनाव अधिक रहेगा. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. व्यापार में कोई अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है. परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता परेशान कर सकती है.
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.

मिथुन राशि (Gemini)
दिन संतुलित रहेगा. पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नए कार्य की शुरुआत और मांगलिक कार्यक्रम का योग बन रहा है.
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. साझेदारी में लाभ मिलेगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. परिवार में खुशखबरी मिलने के योग हैं.
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: चावल का दान करें.
सिंह राशि (Leo)
आज सतर्क रहने की आवश्यकता है. बेवजह के विवाद और झूठे आरोप परेशान कर सकते हैं. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. व्यापार में बदलाव से बचें और पारिवारिक मतभेदों को शांति से सुलझाएं.
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: नारंगी
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.
कन्या राशि (Virgo)
किसी करीबी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है. पारिवारिक विवाद और स्वास्थ्य गिरावट की आशंका है. व्यापार में साझेदार से धोखा मिल सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें.
तुला राशि (Libra)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है. व्यापार में लाभ और नए काम की शुरुआत संभव है.
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. कार्यक्षेत्र में लाभ होगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. संपत्ति या वाहन खरीदने का योग है.
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: मरून
उपाय: शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें.
धनु राशि (Sagittarius)
स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. पारिवारिक समस्याएं मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं. व्यापार में सहयोगियों के कारण नुकसान हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: गुरु मंत्र का जप करें.

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. व्यापार में हानि की संभावना है. यात्रा से पहले वाहन की जांच जरूर करें. विवादों से दूरी बनाएं.
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: काला
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के योग हैं. धार्मिक यात्रा संभव है.
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: नीले फूल मंदिर में अर्पित करें.
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. नया कार्य शुरू करने का योग है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी. माता-पिता के साथ मिलकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं. वाहन या मकान खरीदने के संकेत हैं.
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.