RASHIFAL : आज का राशिफल

RASHIFAL15 JULY 2025 : आज मंगलवार के दिन खास ग्रह संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा और मंगल समसप्तक भाव में रहेंगे जिससे चंद्र-मंगल योग का निर्माण होगा। इसके अलावा शुक्र और मंगल के बीच चतुर्थ-दशम योग भी बन रहा है। इन ग्रह स्थितियों का असर मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। कशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एस बी पाठक से जानिए आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा :

मेष (Aries)

आज का दिन लाभकारी रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से सामना होगा। मानसिक बेचैनी रह सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। दिन के दूसरे भाग में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। निवेश से भी लाभ संभव है। नौकरी में नए ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

वृषभ (Taurus)

ग्रहण योग के कारण सतर्क रहना होगा। आज नया काम शुरू करने से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है, खासकर नौकरी में। राजनीति और प्रबंधन क्षेत्र के लोग कूटनीतिक लाभ पा सकते हैं। पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें और सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ है। चंद्र मंगल योग आपकी बुद्धिमत्ता और निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा। कारोबारी विस्तार के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सराहना के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पुराने रुके काम पूरे होंगे।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि संभव है।

तुला (Libra)

आज का दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। चंद्र मंगल योग से आत्मबल में वृद्धि होगी। नया निवेश फायदेमंद रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी और संतुलन बना रहेगा।

सिंह (Leo)

आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ लोग आपके विरुद्ध षड्यंत्र कर सकते हैं। व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कन्या (Virgo)

विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए दिन श्रेष्ठ है। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक समाचार मिल सकता है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का सहयोग कम मिलेगा। कार्यों में देरी हो सकती है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्चों पर ध्यान दें। खान-पान पर संयम रखें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

धनु (Sagittarius)

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजनाएं सफल होंगी। प्रेम जीवन में कुछ तनाव संभव है, धैर्य रखें।

मकर (Capricorn)

व्यवसाय में लाभ होगा। किसी नई डील से अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को आज अधिक परिश्रम करना होगा। लाभ मिलने में देरी हो सकती है। किसी बड़े निर्णय से पहले सलाह लें। संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ संभव है। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।

मीन (Pisces)

आज का दिन शुभ है। चंद्रमा आपकी राशि में है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

ध्यान रहे : यह RASHIFAL वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी निर्णय के लिए व्यक्तिगत कुंडली का विश्लेषण करवाना बेहतर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *