Border 2 Rashid Khan : अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान भी ‘बॉर्डर 2’ को लेकर एक्साइटेड, बोले– जरूर देखूंगा; वरुण धवन, सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट

Border 2 Rashid Khan : अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ‘बॉर्डर 2’ को लेकर एक्साइटेड हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फिल्म देखने की बात कही, जिस पर वरुण धवन और सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया।

Border 2 Rashid Khan : सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जो अब भारत की सीमाओं से बाहर भी पहुंच चुका है। अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान भी ‘बॉर्डर 2’ को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में राशिद खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाईवे के किनारे भुट्टे सेकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का फेमस गाना ‘घर कब आओगे’ लगा हुआ है, जिसने फैंस की भावनाओं को छू लिया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Border 2 Rashid Khan : “बॉर्डर 2 तो जरूर देखूंगा” – राशिद खान

राशिद खान ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा, लेकिन देखते हैं अगर मैं इसे पोस्ट करता हूं तो क्या होता है।” उनका यह मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Border 2 Rashid Khan : बॉलीवुड सितारों ने किया रिएक्ट

राशिद खान के इस पोस्ट पर ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट ने भी कमेंट कर रिएक्ट किया। वरुण धवन ने लिखा – “हां भाई।” अहान शेट्टी ने कमेंट किया – “ढेर सारा प्यार भाई।” वहीं सबसे ज्यादा चर्चा में रहा सुनील शेट्टी का रिएक्शन, जिन्होंने लिखा – “ये हुई ना बात।” इन कमेंट्स के बाद फैंस और भी ज्यादा सरप्राइज हो गए और फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया।

Border 2 Rashid Khan : केएल राहुल भी कर चुके हैं प्रमोशन

राशिद खान ही नहीं, इससे पहले भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन का हिस्सा बन चुके हैं। केएल राहुल का फिल्म से खास पारिवारिक कनेक्शन है, क्योंकि वह अहान शेट्टी के जीजा हैं। उनकी पत्नी अथिया शेट्टी भी सोशल मीडिया पर भाई अहान के लिए फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं।

Border 2 Rashid Khan : ‘बॉर्डर 2’ की दमदार स्टारकास्ट

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओललीड रोल में, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 1997 में आई सुपरहिट वॉर क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे सितारों ने दमदार अभिनय किया था और आज भी यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार वॉर फिल्मों में गिनी जाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर क्या इतिहास रचती है और क्या यह पहली फिल्म की विरासत को आगे बढ़ा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *