Rahul Gandhi Bihar Congress Meeting : बिहार कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी के ‘बहुत बड़ा मौका’ वाले बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। RJD से दूरी, संगठनात्मक सुधार और 2026 की रणनीति पर बड़ा संकेत।
Rahul Gandhi Bihar Congress Meeting : बिहार कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर हाईकमान अलर्ट, दिल्ली बैठक में बना नया रोडमैप
Rahul Gandhi Bihar Congress Meeting : बिहार कांग्रेस में मची अंदरूनी खींचतान और संगठनात्मक असंतोष के बीच कांग्रेस हाईकमान ने मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई अहम बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में बहुत बड़ा राजनीतिक मौका है, जिसे गंवाया नहीं जा सकता।” इस बैठक में राहुल गांधी के बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खासतौर पर RJD से भविष्य के रिश्तों, संगठन की भूमिका और नेतृत्व की जवाबदेही को लेकर बड़े संकेत मिले हैं।

Rahul Gandhi Bihar Congress Meeting : “बिहार में कांग्रेस का स्पेस बढ़ाना होगा” – राहुल गांधी
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि हमें नकारात्मक राजनीति से बचना होगा। बिहार में कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा अवसर है। सभी नेताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए जल्द ही एक कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाई जाएगी, ताकि विधायकों और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बन सके।
Rahul Gandhi Bihar Congress Meeting : जमीन पर उतरने की नसीहत, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

राहुल गांधी ने दो टूक शब्दों में कहा कि सिर्फ पद और जिम्मेदारी लेने से काम नहीं चलेगा। स्थानीय नेताओं को ग्राउंड लेवल पर मेहनत करनी होगी। पार्टी को जनता के मुद्दों से जोड़ना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां मेरी जरूरत होगी, मैं वहां खुद मौजूद रहूंगा।
Rahul Gandhi Bihar Congress Meeting : RJD से अलग होकर चलने की बात, पप्पू यादव का बड़ा बयान
बैठक में मौजूद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को बिहार में सरकार बनानी है, तो उसे RJD से अलग होकर अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनानी होगी। इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या कांग्रेस बिहार में नई रणनीति पर काम कर रही है।
Rahul Gandhi Bihar Congress Meeting : नशा और कानून व्यवस्था बने बड़े मुद्दे

बैठक में वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा ने बिहार में बढ़ते नशे और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हॉस्टल्स में खुलेआम नशा परोसा जा रहा है। युवा वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस पर राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि पार्टी इन मुद्दों को लेकर आंदोलनात्मक रुख अपनाएगी।
Rahul Gandhi Bihar Congress Meeting : दही-चूड़ा भोज से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, विवाद की जड़ पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित दही-चूड़ा भोज रही, जिसमें कांग्रेस के एक भी विधायक की मौजूदगी नहीं दिखी। इसके बाद NDA नेताओं ने कांग्रेस विधायकों के टूटने का दावा किया। संगठन और विधायकों के बीच दूरी की अटकलें तेज हुईं। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि हमारे सभी छह विधायक एकजुट हैं और टूटने वाले नहीं हैं।
Rahul Gandhi Bihar Congress Meeting : हाईकमान की कोशिश- डैमेज कंट्रोल और भविष्य की तैयारी
दिल्ली बैठक को कांग्रेस हाईकमान की डैमेज कंट्रोल रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी अबसंगठन और विधायकों के बीच समन्वय, RJD के साथ रिश्तों की समीक्षा, 2026 के राजनीतिक समीकरणों की तैयारी पर गंभीरता से काम कर रही है।