Prem Mishra Death : व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा के निधन पर आयुष मंत्री ने जताया शोक, व्यापारियों में शोक की लहर

Prem Mishra Death : वाराणसी, 13 मार्च। वाराणसी के कबीरचौरा निवासी एवं महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के असामयिक निधन पर शहर के व्यापारी वर्ग में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

Prem Mishra Death : उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भी इस दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है और यह समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।आयुष मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय प्रेम मिश्रा लंबे समय से व्यापारियों के हितों की आवाज उठाते रहे और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने भगवान महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Prem Mishra Death : इसी क्रम में खाद्य व्यापार मंडल के युवा प्रभारी गौरव राठी ने भी प्रेम मिश्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रेम मिश्रा का व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनके जाने से व्यापार जगत को बड़ी क्षति हुई है।

Prem Mishra Death : वहीं खाद्य व्यापार मंडल वाराणसी के अध्यक्ष नवरतन राठी ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के असामयिक निधन से व्यापारी वर्ग मर्माहत है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रेम मिश्रा हमेशा व्यापारियों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहते थे और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाते थे। व्यापारियों की आवाज बुलंद करने वाले ऐसे नेता का अचानक यूँ चले जाना बेहद दुःखद है।

Prem Mishra Death : नवरतन राठी ने कहा कि प्रेम मिश्रा का निधन पूरे व्यापारी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यापार मंडल की ओर से सभी व्यापारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। प्रेम मिश्रा के निधन से वाराणसी के व्यापारिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। कई व्यापारिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *