PREGNANT MAN : 36 साल तक ‘प्रेग्नेंट’ रहा नागपुर का शख्स, पेट से निकले जुड़वा भ्रूण, डॉक्टर भी रह गए दंग

PREGNANT MAN, NAGPUR : नागपुर। चिकित्सा जगत को चौंका देने वाला एक दुर्लभ मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति संजू भगत के पेट से जुड़वा भ्रूण निकाले गए। हैरान कर देने वाली बात यह है कि संजू भगत करीब 36 वर्षों तक इस स्थिति के साथ जीवित रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं थी।

संजू का पेट बचपन से ही सामान्य बच्चों की तुलना में कुछ फूला हुआ था, लेकिन परिवार ने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। समय बीतता गया और संजू का पेट असामान्य रूप से बढ़ता गया। हालत इतनी बिगड़ गई कि लोग उन्हें ‘PREGNANT MAN’ कहकर बुलाने लगे।

1999 में अचानक PREGNANT MAN संजू की तबीयत बिगड़ी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें तुरंत मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों को शुरुआत में लगा कि संजू के पेट में बड़ा ट्यूमर है, लेकिन जब ऑपरेशन शुरू हुआ तो सभी डॉक्टर चौंक गए।

भ्रूण निकले पेट से, नज़ारा था चौंकाने वाला

ऑपरेशन कर रहे डॉ. अजय मेहता और उनकी टीम को PREGNANT MAN के पेट में ट्यूमर नहीं बल्कि एक आंशिक रूप से विकसित मानव भ्रूण मिला। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पेट से हड्डियां, जबड़े, बाल और शरीर के अन्य अंग निकाले। यह एक दुर्लभ चिकित्सीय स्थिति थी, जिसे “Fetus in Fetu” कहा जाता है।

क्या है फीटस इन फीटू ?

फीटस इन फीटू एक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात स्थिति है। यह तब होता है जब एक मोनोजायगोटिक (एक ही भ्रूण से बने) जुड़वां भ्रूणों में से एक पूरी तरह विकसित हो जाता है और दूसरा अविकसित भ्रूण उसके शरीर के अंदर ही समा जाता है। यह अविकसित भ्रूण आमतौर पर पेट में होता है और मेज़बान भ्रूण से ही रक्त प्राप्त करता है, लेकिन इसमें मस्तिष्क, हृदय जैसे जरूरी अंग नहीं होते।

चिकित्सा जगत में कौतूहल

संजू भगत का मामला दुनिया भर के मेडिकल विशेषज्ञों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। 36 साल तक इस स्थिति में जीना अपने आप में एक असाधारण मामला है। ऑपरेशन के बाद संजू पूरी तरह स्वस्थ हो गए और सामान्य जीवन जीने लगे।

यह मामला यह साबित करता है कि मानव शरीर कितना रहस्यमयी और जटिल हो सकता है। यह न सिर्फ डॉक्टरों के लिए सीखने का विषय है, बल्कि आम लोगों के लिए भी एक चौंकाने वाली सच्चाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *