PM Modi Oman Visit : ओमान में पीएम मोदी का ऐतिहासिक स्वागत, पाकिस्तान में मची खलबली; पाक एक्सपर्ट ने माने भारत के रणनीतिक फायदे

PM Modi Oman Visit : ओमान में पीएम मोदी को मिले ऐतिहासिक स्वागत से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने भारत-ओमान के मैरिटाइम, सुरक्षा और रणनीतिक हितों को बताया भारत की बड़ी जीत।

PM Modi Oman Visit : ओमान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी

PM Modi Oman Visit : जॉर्डन के बाद अब ओमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले भव्य और ऐतिहासिक स्वागत ने न सिर्फ कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि पाकिस्तान में भी बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। मुस्लिम देशों में पीएम मोदी को जिस तरह सम्मान और तवज्जो मिल रही है, उससे पाकिस्तान की उस रणनीति को झटका लगा है, जिसके तहत वह चाहता रहा है कि मुस्लिम दुनिया भारत को केवल कश्मीर के नजरिए से देखे।

PM Modi Oman Visit : पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा का बड़ा बयान

पाकिस्तानी रक्षा और विदेश नीति विशेषज्ञ कमर चीमा ने खुले तौर पर माना है कि ओमान और भारत के बीच मजबूत होते रिश्तों के पीछे ठोस रणनीतिक और सुरक्षा हित हैं। उन्होंने कहा कि ओमान में पीएम मोदी को मिला ऐतिहासिक स्वागत केवल कूटनीतिक शिष्टाचार नहीं, बल्कि भारत-ओमान के साझा हितों का नतीजा है। कमर चीमा के मुताबिक भारत और ओमान के बीच मैरिटाइम और सिक्योरिटी इंटरेस्ट इतने गहरे हैं कि आज पूरे गल्फ रीजन में ऑपटिक्स बदलते दिख रहे हैं।

PM Modi Oman Visit : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और भारत की ऊर्जा सुरक्षा

कमर चीमा ने स्वीकार किया कि भारत के लिए ओमान की अहमियत बेहद रणनीतिक है। भारत का लगभग 40 प्रतिशत कच्चा तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए आता है। यह इलाका दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री चोक पॉइंट्स में से एक है। ओमान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर स्थित होने के कारण भारत के लिए एक ‘गेटकीपर’ की भूमिका निभाता है। अगर इस समुद्री मार्ग पर किसी भी तरह का संकट पैदा होता है, तो भारत और ओमान की नौसेनाएं मिलकर हालात से निपट सकती हैं। साथ ही ओमान, भारत को पहले से चेतावनी देकर मैरिटाइम अवेयरनेस में भी मदद कर सकता है।

PM Modi Oman Visit : दूकम पोर्ट: भारत के लिए रणनीतिक एसेट

पाक एक्सपर्ट ने यह भी माना कि ओमान का दूकम पोर्ट (Duqm Port) भारत के लिए सबसे अहम रणनीतिक संपत्तियों में से एक है। भारतीय नौसेना को यहां लॉजिस्टिक एक्सेस मिलना भारत की समुद्री ताकत को और मजबूत करता है। दूकम पोर्ट की मदद से भारत, जरूरत पड़ने पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे संवेदनशील चोक पॉइंट्स को बायपास कर सकता है और रेड सी, अफ्रीका तथा अरब सागर तक अपनी पहुंच को और प्रभावी बना सकता है।

PM Modi Oman Visit : जॉइंट पेट्रोलिंग और एंटी-पायरेसी ऑपरेशन

कमर चीमा ने बताया कि भारत और ओमान मिलकर जॉइंट पेट्रोलिंग और एंटी-पायरेसी ऑपरेशंस भी करते हैं। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा मजबूत होती है। ओमान भी भारत को एक ऐसे बड़े साझेदार के रूप में देखता है, जो आतंकवाद, तस्करी और समुद्री अपराधों से निपटने में मदद कर सकता है।

PM Modi Oman Visit : जीसीसी में ओमान की न्यूट्रल भूमिका और भारत की स्मार्ट डिप्लोमेसी

पाक एक्सपर्ट ने यह भी स्वीकार किया कि ओमान, गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) में एक न्यूट्रल प्लेयर है और उसके इजरायल से भी अच्छे संबंध हैं। भारत ने मिडिल ईस्ट में अपने कदम वहां बढ़ाए हैं, जहां उसे रणनीतिक समर्थन मिला—चाहे वह यूएई हो या ओमान। कमर चीमा के अनुसार इजरायल इस पूरे क्षेत्र में एक मजबूत पिलर है, यूएई की बोल्ड पॉलिसी और ओमान की न्यूट्रल डिप्लोमेसी, इन तीनों फैक्टर्स ने भारत को मिडिल ईस्ट में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली खिलाड़ी बना दिया है।

PM Modi Oman Visit : पाकिस्तान क्यों हो रहा है परेशान?

पाकिस्तान की परेशानी की सबसे बड़ी वजह यह है कि मुस्लिम देश अब भारत को केवल धार्मिक या कश्मीर के चश्मे से नहीं, बल्कि रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा साझेदार के रूप में देख रहे हैं। पीएम मोदी को ओमान में मिला सम्मान इस बदलते वैश्विक नजरिए का साफ संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *