PM Modi Vande Bharat Trains : PM Modi ने वाराणसी से 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- ये ट्रेनें भारत की आत्मा और विकास को जोड़ने वाली कड़ी हैं

PM Modi Vande Bharat Trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम ने कहा, ये ट्रेनें भारत की आत्मा और विकास को जोड़ने वाली कड़ी हैं। जानिए कौन-कौन सी नई ट्रेनें शुरू हुईं।

PM Modi Vande Bharat Trains : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश को एक और बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह कदम भारत के आधुनिक रेल नेटवर्क और विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

PM Modi Vande Bharat Trains : देव दीपावली पर विकास का पर्व

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले लोगों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,

“काशी का यह आयोजन पूरे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। आज का दिन बड़ा शुभ है। हम इस विकास पर्व के अवसर पर आप सबको शुभकामनाएं देते हैं।”

PM Modi Vande Bharat Trains : चार नई वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन

पीएम मोदी ने बताया कि आज चार नई वंदे भारत ट्रेनें देश को समर्पित की गई हैं:

  1. काशी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. एर्नाकुलम-बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस

इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही अब देश में 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं।

PM Modi Vande Bharat Trains : इंफ्रास्ट्रक्चर विकास भारत की प्रगति की कुंजी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के हर विकसित देश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास ही आर्थिक प्रगति की रीढ़ रहा है।

“जिन देशों ने बड़ी प्रगति की है, उनके आगे बढ़ने के पीछे वहां का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है। भारत भी उसी दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की नई पीढ़ी का आधार बन रही हैं और ये “भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए” बनाई गई ट्रेनें हैं — जिन पर हर भारतीय को गर्व है।

PM Modi Vande Bharat Trains : संस्कृति, आस्था और विकास का संगम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में सदियों से तीर्थ यात्राएं देश की चेतना और एकता का प्रतीक रही हैं। उन्होंने बताया कि जब प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट और कुरुक्षेत्र जैसे पावन तीर्थ क्षेत्र वंदे भारत नेटवर्क से जुड़ते हैं, तो यह सिर्फ यात्रा नहीं बल्कि संस्कृति, आस्था और विकास को जोड़ने का प्रयास है।

“ये ट्रेनें भारत की आत्मा और विकास को जोड़ने वाली कड़ी हैं। यह भारत की विरासत के शहरों को देश के विकास के प्रतीक में बदलने की दिशा में एक अहम कदम है।”

PM Modi Vande Bharat Trains : प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम न केवल भारतीय रेलवे को आधुनिक स्वरूप दे रहा है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक धरोहर और तकनीकी क्षमता को एक साथ आगे बढ़ाने की मिसाल भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *