Ozempic Launches in India: भारत में Novo Nordisk ने अपनी चर्चित डायबिटीज दवा Ozempic लॉन्च कर दी है। जानें इसकी कीमत, फायदे, कैसे काम करती है और भारत में इसके उपयोग से क्या बदल सकता है। भारत में बढ़ते डायबिटीज मामलों के बीच इसे बड़ी मेडिकल उपलब्धि माना जा रहा है।
Ozempic Launches in India: टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए नई उम्मीद—भारत में लॉन्च हुई ओजेम्पिक, जानें कीमत और फायदे
Ozempic Launches in India: भारत में बढ़ते डायबिटीज और मोटापे के मामलों के बीच दवा कंपनी Novo Nordisk ने अपनी लोकप्रिय ग्लूकागॉन-लाइक पेप्टाइड-1 (GLP-1) थेरेपी Ozempic को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। टाइप-2 डायबिटीज के इलाज में दुनियाभर में सफल रही यह दवा अब भारत में भी मरीजों के लिए उपलब्ध है। इस लॉन्च का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था, क्योंकि CDSCO ने अक्टूबर 2025 में इसे टाइप-2 डायबिटीज वाले वयस्कों के लिए मंजूरी दी थी।

Ozempic Launches in India: भारत में Ozempic की कीमतें
कंपनी ने भारत में ओजेम्पिक को तीन स्ट्रेंथ में उपलब्ध कराया है:
| Dose (mg) | Price (INR) |
|---|---|
| 0.25 mg | ₹8,800 |
| 0.5 mg | ₹10,170 |
| 1 mg | ₹11,175 |
यह दवा प्री-फिल्ड इंजेक्शन पेन के रूप में आती है और सप्ताह में एक बार लगाई जाती है।
Ozempic Launches in India: दवा कैसे काम करती है ?
ओजेम्पिक शरीर में मौजूद GLP-1 हार्मोन की तरह काम करती है। यह तीन मुख्य काम करती है
- ब्लड शुगर कंट्रोल करती है
इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाती है और लिवर में शुगर प्रोडक्शन को कम करती है।
- भूख कम करती है
मस्तिष्क में अपेटाइट कंट्रोल सेंटर पर असर डालकर भूख को कम करती है।
- वजन मैनेजमेंट में मदद करती है

धीरे-धीरे वजन घटाने में सहायक, खासकर उन मरीजों में जिनका BMI अधिक है। चेलेरम डायबिटीज इंस्टीट्यूट के डॉ. उन्नीकृष्णन के अनुसार “ओजेम्पिक तभी असरदार है जब मरीज नियमित रूटीन का पालन करे—जैसे एक्सरसाइज, संतुलित डाइट और समय पर दवा। इसे क्विक वेट लॉस दवा समझना गलती होगी। यह हार्ट और किडनी से जुड़े जोखिम भी कम कर सकती है।”
Ozempic Launches in India: कंपनी का दावा: 8 किलो तक वजन कम करने में मदद
Novo Nordisk इंडिया के प्रमुख विक्रांत श्रोत्रिया ने बताया कि यह दवा शुगर कंट्रोल से आगे बढ़कर, हार्ट हेल्थ, किडनी हेल्थ और वजन प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कंपनी के अनुसार, ओजेम्पिक के निरंतर उपयोग से लगभग 8 किलो तक वजन कम होने की संभावना रहती है।
Ozempic Launches in India: भारत क्यों बन रहा है ग्लोबल डायबिटीज मेडिकेशन का बड़ा बाजार
भारत दुनिया में टाइप-2 डायबिटीज मामलों में दूसरे स्थान पर है। साथ ही देश में मोटापे, अनियमित लाइफस्टाइल और बढ़ती शुगर संबंधित बीमारियों के कारण वजन और शुगर कंट्रोल वाली दवाओं की भारी मांग बढ़ी है। अनुमान है कि आने वाले वर्षों में इस कैटेगरी का वैश्विक बाज़ार 150 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
Ozempic Launches in India: भारत में Ozempic का उपयोग किन लोगों को मिलेगा
भारत में ओजेम्पिक केवल एंडोक्राइनोलॉजिस्ट इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ के प्रिस्क्रिप्शन पर उपलब्ध होगी। इसे सिर्फ वजन घटाने या कॉस्मेटिक उपयोग के लिए मंजूरी नहीं दी गई है।
Ozempic Launches in India: अमेरिका में पहले से बेहद लोकप्रिय
अमेरिका में यह दवा 2017 से मंजूर है। वजन घटाने में इसकी प्रभावी भूमिका के कारण यह वहां बेहद लोकप्रिय है और ग्लोबल सेल्स में बूम देखा जा रहा है।
Ozempic Launches in India: भारत में Ozempic का लॉन्च डायबिटीज मैनेजमेंट में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह दवा न केवल शुगर कंट्रोल में सहायता करती है, बल्कि वजन प्रबंधन, हार्ट हेल्थ, किडनी प्रोटेक्शन में भी लाभ पहुंचाती है, लेकिन डॉक्टरों का स्पष्ट निर्देश है कि इसे लाइफस्टाइल बदलाव के साथ ही इस्तेमाल किया जाए।