Varanasi Development Review Meeting : वाराणसी में नोडल अधिकारी डॉ. राजशेखर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। 30 विभागों की 85 योजनाओं की प्रगति, जल जीवन मिशन, पीएम कुसुम, सामाजिक वनीकरण और नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा कर अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
Varanasi Development Review Meeting : वाराणसी में विकास कार्यों की प्रगति पर हुई व्यापक समीक्षा
वाराणसी। जनपद के नोडल अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश जलनिगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति से नोडल अधिकारी को अवगत कराया। नोडल अधिकारी ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Varanasi Development Review Meeting : 30 विभागों की 85 योजनाओं की समीक्षा, जिले की रैंक 40
बैठक के दौरान डीएसटीओ वाराणसी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, 30 विभागों की कुल 85 योजनाओं में जिले की रैंक 40 है, जिनमें से 65 योजनाओं को ‘ए’ रैंक प्राप्त हुई है। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विभागों के लक्ष्य पिछले दो-तीन महीनों से पूरे नहीं हो पा रहे हैं, उनकी समीक्षा जिलाधिकारी स्तर पर की जाए, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके।
Varanasi Development Review Meeting : इन प्रमुख योजनाओं पर जताई गई चिंता
नोडल अधिकारी ने कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर विशेष नाराजगी जताई। जिन योजनाओं की समीक्षा की गई, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं- सामाजिक वनीकरण, ओडीओपी टूलकिट योजना, अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति, नई सड़कों का निर्माण (लोकनिर्माण विभाग), सीएमआईएस पोर्टल, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, जल जीवन मिशन – हर घर जल योजना, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग (ग्राम पंचायत), शादी अनुदान योजना।
उन्होंने विभागाध्यक्षों से देरी के कारणों की जानकारी ली और आवश्यक मामलों को मुख्यालय स्तर पर उठाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने को कहा।
Varanasi Development Review Meeting : जल जीवन मिशन- 531 में से 434 योजनाएं पूर्ण
प्रबंध निदेशक द्वारा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की विस्तृत समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि कुल 531 योजनाओं में से 434 योजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं, जिनसे 1067 राजस्व ग्रामों को कवर किया गया है। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग करने और किसी भी प्रकार की बाधा को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। जनता की सुविधा के लिए शिकायत निवारण हेतु अलग से कंप्लेंट नंबर जारी करने की भी बात कही गई।

Varanasi Development Review Meeting : जनहित और फील्ड निरीक्षण पर विशेष जोर
समीक्षा बैठक में अवसंरचना विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और राजस्व वसूली जैसे अहम बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया। नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया कि लंबित परियोजनाएं शीघ्र पूर्ण की जाएं। लाभार्थीपरक योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। नियमित फील्ड निरीक्षण अनिवार्य रूप से किए जाएं।
Varanasi Development Review Meeting : सभी संबंधित विभागों की रही उपस्थिति
बैठक में लोकनिर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जलनिगम, शिक्षा विभाग, विकास प्राधिकरण, नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी ने अंत में कहा कि सभी विभाग पूरी तन्मयता के साथ विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हो और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।