Nitish Kumar Resigns Bihar CM : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव- नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, जाएंगे राज्यसभा

Nitish Kumar Resigns Bihar CM : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने का ऐलान किया। जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी, निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा तेज।

Nitish Kumar Resigns Bihar CM : पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। Nitish Kumar ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इस फैसले की जानकारी दी, जिसके बाद लंबे समय से चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया है।

Nitish Kumar Resigns Bihar CM : दो दशकों की राजनीति के बाद बड़ा फैसला

अपने संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने पिछले दो दशकों से अधिक समय तक उन पर भरोसा जताया और इसी विश्वास के बल पर उन्होंने राज्य की सेवा की। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और सहयोग की वजह से बिहार आज विकास और सम्मान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने लिखा कि उनके संसदीय जीवन की शुरुआत से ही यह इच्छा रही है कि वे विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी इच्छा के चलते अब उन्होंने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है। नीतीश कुमार ने यह भी भरोसा दिलाया कि बिहार की जनता से उनका रिश्ता आगे भी बना रहेगा और वे विकसित बिहार के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे।

Nitish Kumar Resigns Bihar CM : नई सरकार को देंगे मार्गदर्शन

नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा कि राज्य में जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और उनकी प्राथमिकता हमेशा राज्य की प्रगति रहेगी।

Nitish Kumar Resigns Bihar CM : जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी

मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी सामने आई है। कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने नीतीश कुमार के चेहरे पर ही वोट दिया था। ऐसे में उनका दिल्ली जाना जनता की भावना के खिलाफ है। पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार ही नीतीश कुमार का परिवार है और उन्हें जनता के बीच ही रहना चाहिए।

Nitish Kumar Resigns Bihar CM : ललन सिंह ने निशांत कुमार से की मुलाकात

इसी बीच केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh (ललन सिंह) ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार के पुत्र Nishant Kumar से भी मुलाकात की।सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच आगे की राजनीतिक रणनीति और नई सरकार में भूमिका को लेकर चर्चा हुई। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि आने वाले समय में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

Nitish Kumar Resigns Bihar CM : बिहार की राजनीति में क्या होगा अगला कदम?

नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में कई नए समीकरण बनने की संभावना है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और जदयू की नई रणनीति क्या होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला बिहार की राजनीति में नई पीढ़ी के नेतृत्व को आगे लाने की शुरुआत भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *