Nitish Kumar Rajya Sabha News : नीतीश कुमार ने JDU विधायकों की बैठक में कहा कि वह राज्यसभा जा रहे हैं और बिहार के विकास कार्य जारी रहेंगे। कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बीच उन्होंने फैसला बदलने से इनकार किया।
Nitish Kumar Rajya Sabha News : बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद उन्होंने शुक्रवार (6 मार्च) को पार्टी के विधायकों और नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में उन्होंने साफ कहा कि उनका निर्णय बदलने वाला नहीं है और वे राज्यसभा के लिए जा रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि उन्हें किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के विकास के काम पहले की तरह चलते रहेंगे और वे खुद सब पर नजर रखेंगे।

Nitish Kumar Rajya Sabha News : विधायकों से बोले – विकास का काम जारी रखें
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नीतीश कुमार ने कहा, “बिहार के विकास के लिए खूब काम कीजिए। हम सब देखते रहेंगे, चिंता मत कीजिएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि भले ही वे राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन बिहार से उनका जुड़ाव बना रहेगा और वे राज्य की राजनीति और विकास से जुड़े रहेंगे। इस बैठक में पार्टी के विधायक, विधान परिषद सदस्य और सांसद मौजूद रहे। हालांकि मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार इस बैठक में शामिल नहीं हुए।
Nitish Kumar Rajya Sabha News : विधायकों ने निशांत कुमार को राजनीति में लाने की उठाई मांग

बैठक के दौरान कई विधायकों ने भावुक होकर मुख्यमंत्री से उनके बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग की। कुछ नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही पार्टी को मजबूती मिली है, इसलिए उनके परिवार से किसी को आगे आना चाहिए। हालांकि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।
Nitish Kumar Rajya Sabha News : कार्यकर्ताओं में नाराजगी, फैसले पर पुनर्विचार की मांग
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और समर्थक नाराज बताए जा रहे हैं। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन भी किया और उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एनडीए को बिहार में जो जनादेश मिला है, वह नीतीश कुमार के चेहरे पर मिला है, इसलिए उन्हें पूरे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए।
Nitish Kumar Rajya Sabha News : विपक्ष ने कहा – “बीजेपी की साजिश”

इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी दलों का आरोप है कि यह फैसला बीजेपी की रणनीति का हिस्सा है और इसे “राजनीतिक हाईजैक” बताया जा रहा है। हालांकि एनडीए नेताओं का कहना है कि यह पूरी तरह नीतीश कुमार का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है।
Nitish Kumar Rajya Sabha News : 5 मार्च को किया राज्यसभा के लिए नामांकन
गौरतलब है कि 5 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया था।बिहार से राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं, जिनके लिए 16 मार्च को मतदान होना है।विधानसभा में एनडीए के पास पर्याप्त संख्या होने के कारण उसके चार उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नीतीश कुमार पहले विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब वे राज्यसभा जाएंगे।