Nitin Nabin BJP National President : भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु और युवा नेता गौरव राठी ने दी बधाई, कहा— उनके नेतृत्व से पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती।
Nitin Nabin BJP National President : भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा, नवचेतना और संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।

डॉ. दयालु ने कहा कि नितिन नबीन के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा जनसेवा, राष्ट्रनिर्माण और सुशासन के अपने संकल्प को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका कार्यकाल पार्टी के लिए सफल, प्रेरणादायी और यशस्वी सिद्ध होगा।

Nitin Nabin BJP National President : इसी कड़ी में वाराणसी के युवा भाजपा नेता गौरव राठी ने भी नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। गौरव राठी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से काशी के सभी कार्यकर्ताओं की यही प्रार्थना है कि नितिन नबीन का नेतृत्व देश और पार्टी दोनों के लिए मंगलकारी सिद्ध हो। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व के आने से संगठन में नया उत्साह और नई दिशा देखने को मिलेगी।