National Saras Mela Varanasi 2026 : वाराणसी में 20 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय सरस मेला का आयोजन होगा। चिकनकारी, सिल्क साड़ियां, ब्लैक पॉटरी, जरी-जरदोजी, जूट बैग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह मेला ग्रामीण स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण का बड़ा मंच बनेगा।
National Saras Mela Varanasi 2026 : वाराणसी में 20 फरवरी से लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, एक ही छत के नीचे मिलेगा देशभर का हुनर

National Saras Mela Varanasi 2026 : धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी में एक बार फिर हस्तशिल्प और ग्रामीण उद्यमिता का रंगारंग उत्सव सजने जा रहा है। 20 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय स्तर का सरस मेला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रांगण में होगा। इस मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूह (SHGs) और कारीगर अपने उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगे। प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन 4 से 5 हजार लोगों के मेले में पहुंचने की संभावना है।
National Saras Mela Varanasi 2026 : देशभर के राज्यों से आएंगे कारीगर
राष्ट्रीय सरस मेले में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, केरल और हरियाणा सहित कई राज्यों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही वाराणसी जनपद के विभिन्न विकासखंडों के स्वयं सहायता समूह भी सक्रिय भागीदारी करेंगे। इससे पहले भी वाराणसी में चार बार सरस मेले का सफल आयोजन हो चुका है, जहां समूहों को बेहतर कारोबार और पहचान मिली थी।

National Saras Mela Varanasi 2026 : हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की भरमार
मेले में आगंतुकों को एक ही छत के नीचे देशभर के पारंपरिक और आधुनिक उत्पाद मिलेंगे, जिनमें शामिल हैं-चिकनकारी परिधान,ब्लैक पॉटरी, बनारसी सिल्क साड़ियां, लकड़ी के खिलौने, लेडीज गारमेंट्स, कांच की चूड़ियां, सॉफ्ट टॉय, जरी-जरदोजी, जूट बैग, बांस के उत्पाद, चादर और होम डेकोर आइटम, नेचुरल फूड और नारियल उत्पाद
यह मेला खासतौर पर महिला कारीगरों के लिए अपनी कला प्रदर्शित करने और सीधे ग्राहकों से जुड़ने का बड़ा अवसर बनेगा।
National Saras Mela Varanasi 2026 : प्रशासन ने कसी कमर
मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने राइफल क्लब में समीक्षा बैठक की। बैठक में यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, सुरक्षा और प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी और आजीविका मिशन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेले में आने वाले आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
National Saras Mela Varanasi 2026 : सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए आकर्षण
राष्ट्रीय सरस मेले में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न राज्यों की लोक कला और संगीत की झलक देखने को मिलेगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस जैसे आकर्षण, झूले और खान-पान के विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इससे मेला परिवारों के लिए एक संपूर्ण मनोरंजन स्थल बन जाएगा।

National Saras Mela Varanasi 2026 : महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
राष्ट्रीय सरस मेला न केवल खरीदारी और मनोरंजन का अवसर है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत मंच भी है। यह आयोजन ग्रामीण उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, स्थानीय कारीगरों को पहचान दिलाने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। काशी में 20 फरवरी से शुरू होने वाला राष्ट्रीय सरस मेला 2026, कला, संस्कृति और ग्रामीण उद्यमिता का संगम साबित होगा।