Manoj Tiwari House Robbery : बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

Manoj Tiwari House Robbery : बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में 5.40 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा।

Manoj Tiwari House Robbery: दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास में लाखों रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सांसद के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की यह घटना अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट में हुई, जहां मनोज तिवारी का मुंबई निवास है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जो पहले मनोज तिवारी के यहां काम कर चुका था और करीब दो साल पहले नौकरी से निकाला गया था।

Manoj Tiwari House Robbery : कैसे हुआ चोरी का खुलासा

इस मामले में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रमोद पांडेय पिछले 20 वर्षों से मनोज तिवारी के मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के बेडरूम में रखी कुल 5.40 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी। इसमें से जून 2025 में अलमारी (कपाट) में रखे 4.40 लाख रुपये पहले ही गायब हो चुके थे, लेकिन उस समय चोरी करने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए दिसंबर 2025 में घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

Manoj Tiwari House Robbery : सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे, सीसीटीवी अलर्ट के जरिए आरोपी सुरेंद्रकुमार शर्मा को घर में चोरी करते हुए देखा गया। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि आरोपी के पास घर का ताला, बेडरूम और अलमारी खोलने की बनावटी चाबियां मौजूद थीं, जिनकी मदद से वह बिना किसी शक के घर में दाखिल हो जाता था।

Manoj Tiwari House Robbery : एक लाख रुपये की ताजा चोरी और गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उसी रात करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद अंबोली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Manoj Tiwari House Robbery : पुलिस की कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने चोरी की रकम कहां खर्च की, क्या इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था और पहले हुई चोरी की पूरी रकम की रिकवरी कैसे की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *