Maheshwari Parishad Varanasi President : माहेश्वरी परिषद वाराणसी के अध्यक्ष पद पर दीपक माहेश्वरी निर्वाचित, राकेश कचोलिया बने मंत्री। महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ चुनाव।
Maheshwari Parishad Varanasi President : माहेश्वरी समाज की प्रतिष्ठित संस्था माहेश्वरी परिषद वाराणसी को नया नेतृत्व मिल गया है। महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में सोमवार को संपन्न हुए चुनाव में दीपक माहेश्वरी को सर्वसम्मति से परिषद का अध्यक्ष चुना गया। वहीं राकेश कचोलिया को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी गौरीशंकर नेवर एवं सह निर्वाचन अधिकारी संदीप चांडक की निगरानी में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परिषद के सभी सदस्यों की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जो समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
Maheshwari Parishad Varanasi President : नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है –

अध्यक्ष: दीपक माहेश्वरी
मंत्री: राकेश कचोलिया
कोषाध्यक्ष: सुशील दाम्मनी
उपाध्यक्ष: अनिल झंवर
संगठन मंत्री: रमेश साबू
संयुक्त मंत्री: मनीष सोमानी
प्रचार मंत्री: गौरव राठी
भंडार मंत्री: आलोक लड्ढा
औषधालय मंत्री: आलोक झंवर
आय-व्यय निरीक्षक: गोविंद बजाज
Maheshwari Parishad Varanasi President : चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माहेश्वरी परिषद सामाजिक एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने और पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और समाज के वरिष्ठजनों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।