Mahashivratri in Kashi Vishwanath : महाशिवरात्रि पर बम-बम हुई काशी- 5 किमी लंबी लाइन, हर-हर महादेव से गूंजी गलियां

Mahashivratri in Kashi Vishwanath : महाशिवरात्रि 2026 पर काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 किमी लंबी कतार में लाखों श्रद्धालु। सुबह 7 बजे तक 2 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, VIP प्रोटोकॉल रद्द, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था।

Mahashivratri in Kashi Vishwanath : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरी काशी ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठी। रविवार तड़के से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की करीब 5 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। मंदिर कॉरिडोर, आसपास की गलियां, घाट और मुख्य सड़कें शिवभक्तों से पट गईं।

Mahashivratri in Kashi Vishwanath : एक घंटे में 40 हजार दर्शन, सुबह 7 बजे तक 2 लाख पार

मंदिर प्रशासन के अनुसार, मंगला आरती के बाद पहले एक घंटे में ही 30 से 40 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुबह 6:40 बजे तक 1.60 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके थे, जबकि सुबह 7 बजे तक यह आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर 45 घंटे तक स्पर्श दर्शन पर रोक लगाई गई है, हालांकि सामान्य दर्शन लगातार जारी है।

Mahashivratri in Kashi Vishwanath : रात से लगी कतारें, गंगा घाटों पर भी भारी भीड़

शनिवार देर रात से ही श्रद्धालु बैरिकेडिंग में खड़े होकर बाबा के दर्शन का इंतजार करते नजर आए। आधी रात के बाद मंदिर परिसर से करीब दो किलोमीटर दूर तक लाइन लग गई थी। उधर गंगा स्नान के लिए घाटों पर भी अपार भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई।

Mahashivratri in Kashi Vishwanath : दूल्हे के रूप में सजे बाबा विश्वनाथ

सुबह 2:15 बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खोले गए। बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार दूल्हे के रूप में किया गया। उन्हें मोरपंख और रुद्राक्ष की मालाओं से सजाया गया। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। दर्शन के लिए भक्तों को मात्र 2 सेकेंड का समय मिल रहा है, लेकिन बेहतर प्रबंधन के चलते 25 मिनट में श्रद्धालु गर्भगृह तक पहुंच जा रहे हैं।

Mahashivratri in Kashi Vishwanath : VIP प्रोटोकॉल रद्द, आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता

इस बार महाशिवरात्रि पर VIP और VVIP प्रोटोकॉल पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जिससे आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता मिल सके। प्रशासन के इस निर्णय की भक्तों ने सराहना की।

Mahashivratri in Kashi Vishwanath : विदेशी श्रद्धालुओं की भी उपस्थिति

अमेरिका, रूस समेत 10 देशों के विदेशी श्रद्धालु भी काशी पहुंचे। विदेशी भक्तों ने इसे “आध्यात्मिक और अद्भुत अनुभव” बताया। शहर के होटल, धर्मशालाएं और लॉज पूरी तरह फुल हैं। अनुमान है कि इस बार महाशिवरात्रि पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु काशी पहुंच सकते हैं।

Mahashivratri in Kashi Vishwanath : चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में ATS कमांडो तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। वहीं प्रयागराज में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर माघ मेले का अंतिम स्नान जारी है, जहां लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *