Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : महाशिवरात्रि 2026- वाराणसी में ‘शून्य त्रुटि सिद्धांत’ पर सुरक्षा, काशी विश्वनाथ धाम में त्रिस्तरीय घेरा

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : महाशिवरात्रि 2026 पर वाराणसी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में त्रिस्तरीय सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, घाट सुरक्षा और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की।

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) श्री शिवहरी मीना ने शनिवार को त्र्यम्बकेश्वर मीटिंग हॉल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और घाटों की निगरानी को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए। बैठक के बाद अधिकारियों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण भी किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था “शून्य त्रुटि सिद्धांत” पर आधारित होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, ड्रोन और 24×7 मॉनिटरिंग

महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए निम्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मंदिर परिसर, कॉरिडोर और प्रमुख मार्गों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा बाहरी, मध्य और आंतरिक परिक्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रभारी अधिकारी प्रतिदिन एंटी-सबोटाज चेकिंग करेंगे। बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड की सक्रिय तैनाती रहेगी। सभी CCTV कैमरों का पूर्व परीक्षण और इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से 24×7 मॉनिटरिंग होगी।
ड्रोन कैमरों से भीड़ घनत्व का आकलन

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : चरणबद्ध प्रवेश व्यवस्था से होगी भीड़ नियंत्रित

मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए Staggered Entry System लागू किया जाएगा। मजबूत बैरिकेडिंग और वैज्ञानिक कतार प्रबंधन, महिला पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की तैनाती, भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक होल्डिंग एरिया सक्रिय,पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार निर्देश प्रसारित होगा। विशेष ध्यान महिला, वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं पर रहेगा।

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : घाटों पर जल पुलिस और गोताखोर तैनात

महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान को देखते हुए घाटों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं जल पुलिस और मोटरबोट की सतत गश्त, गोताखोर एवं बचाव दल तैनात, फिसलन वाले घाटों पर रस्सी बैरिकेडिंग,नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था, रिजर्व फोर्स स्टैंडबाय आदि व्यवस्था रहेगी।

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : ट्रैफिक डायवर्जन और ग्रीन कॉरिडोर

पंचकोशी यात्रा और शिवबारात के दौरान यातायात व्यवस्था विशेष रूप से लागू रहेगी। पूर्व निर्धारित डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन होगा। डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस बल और संकेतक बोर्ड लगेंगे। अवैध पार्किंग पर तत्काल चालान/जब्ती होगी। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए ग्रीन कॉरिडोर रहेंगे।

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अफवाह पर सख्ती

सोशल मीडिया सेल 24×7 सक्रिय, भ्रामक पोस्ट पर त्वरित विधिक कार्रवाई,आधिकारिक हैंडल से नियमित अपडेट, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : चिकित्सा, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन

प्रमुख स्थलों पर अस्थायी चिकित्सा शिविर। एम्बुलेंस और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती। रणनीतिक स्थानों पर फायर टेंडरआपात निकासी योजना (E vacuation Plan) का पूर्वाभ्यास होगा।

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : महिला सुरक्षा और एंटी-रोमियो स्क्वॉड सक्रिय

पर्याप्त महिला पुलिस बल और एंटी-रोमियो स्क्वॉड तैनात रहेंगे। छेड़छाड़ और जेबकतरी पर त्वरित कार्रवाई होगी।

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ केंद्र और सहायता डेस्क

मंदिर और घाटों पर लापता केंद्र । बच्चों, वृद्धों और दिव्यांगों के लिए विशेष सहायता डेस्क। नियमित उद्घोषणाएं।

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : खुफिया निगरानी और सत्यापन अभियान

होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस में ठहरने वालों का सत्यापन। संवेदनशील क्षेत्रों में सादी वर्दी में पुलिस। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी।

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील

वाराणसी पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें। निर्धारित मार्गों और बैरिकेडिंग का अनुसरण करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में खड़े करें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

Maha Shivratri 2026 Varanasi Security : महाशिवरात्रि 2026 को लेकर वाराणसी में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण की व्यापक तैयारी की गई है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है—आस्था के इस महापर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कमिश्नरेट वाराणसी ने भरोसा दिलाया है कि श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन सुरक्षित और सफल बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *