Laxmi Dental Clinic 50 Years : वाराणसी के लक्ष्मी डेंटल क्लिनिक ने पूरे किए 50 वर्ष, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीनीकरण के साथ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र में उत्कृष्ट दंत सेवाओं की परंपरा जारी।
Laxmi Dental Clinic 50 Years : वाराणसी। शहर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सा केंद्र लक्ष्मी डेंटल क्लिनिक ने अपने स्थापना के 50 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह अवसर न केवल क्लिनिक परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और उत्साह का विषय बन गया। इस क्लिनिक की स्थापना वर्ष 1976 में प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. वी.के. सिंह द्वारा की गई थी। पिछले पाँच दशकों से यह क्लिनिक निरंतर उत्कृष्ट दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों का विश्वास जीतता आ रहा है।
Laxmi Dental Clinic 50 Years : नई पीढ़ी के नेतृत्व में आधुनिक सेवाएं
वर्तमान में क्लिनिक का संचालन डॉ. वी.के. सिंह के सुपुत्र डॉ. आर.के. सिंह (MDS) द्वारा किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में अनुभवी चिकित्सकों की टीम आधुनिक तकनीकों और उन्नत उपचार पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रही है।

Laxmi Dental Clinic 50 Years : नवीनीकरण के बाद अत्याधुनिक सुविधाएं
50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में क्लिनिक का हाल ही में व्यापक नवीनीकरण (रेनोवेशन) किया गया है। अब यह क्लिनिक अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो गया है, जिससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली उपचार सेवाएं मिल सकें।
Laxmi Dental Clinic 50 Years : भव्य उद्घाटन समारोह
नवीनीकृत क्लिनिक का भव्य उद्घाटन माननीय सी.पी. सर मोहित अग्रवाल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, चिकित्सक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Laxmi Dental Clinic 50 Years : समाज सेवा और विश्वास की पहचान
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने क्लिनिक की निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट सेवाओं और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मी डेंटल क्लिनिक ने वर्षों से मरीजों के बीच भरोसे की मजबूत पहचान बनाई है। अंत में सभी ने कामना की कि क्लिनिक भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं देता रहे और दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करे।