Kashi ke Barah Aditya Tamil Edition : काशी के बारह आदित्य पुस्तक के तमिल संस्करण का विमोचन, उत्तर-दक्षिण भारत के सांस्कृतिक सेतु को मिली मजबूती

Kashi ke Barah Aditya Tamil Edition : वाराणसी में ‘काशी के बारह आदित्य’ पुस्तक के तमिल संस्करण का भव्य विमोचन हुआ। यह पुस्तक काशी की प्राचीन धार्मिक परंपरा और उत्तर-दक्षिण भारत के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करती है।

Kashi ke Barah Aditya Tamil Edition : पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित बहुप्रतीक्षित पुस्तक ‘काशी के बारह आदित्य’ के तमिल संस्करण का भव्य विमोचन बुधवार को सायं पाँच बजे मंडलायुक्त सभागार, वाराणसी में सम्पन्न हुआ। यह पुस्तक पर्यटनविद् अखिलेश कुमार एवं जैनेंद्र राय द्वारा मूल रूप से हिन्दी में लिखी गई है, जिसका तमिल अनुवाद प्रख्यात अनुवादक श्री पी. एस. वेंकटरमणन ने किया है।

Kashi ke Barah Aditya Tamil Edition : कार्यक्रम का आयोजन इंटैक (INTACH) वाराणसी चैप्टर के तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंडलायुक्त वाराणसी श्री एस. राजलिंगम (आई.ए.एस.) ने अपने कर-कमलों से पुस्तक के तमिल संस्करण का विमोचन किया।

Kashi ke Barah Aditya Tamil Edition : इस अवसर पर इंटैक वाराणसी चैप्टर के संयोजक श्री अशोक कपूर ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत भाषण में उन्होंने इंटैक के उद्देश्य, काशी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और दस्तावेजीकरण में संस्था की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में मंडलायुक्त श्री एस. राजलिंगम ने कहा कि यह पुस्तक काशी आने वाले तमिलभाषी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं और इस प्रकार के साहित्यिक प्रयास उन संबंधों को और सशक्त बनाते हैं। उन्होंने इंटैक वाराणसी चैप्टर के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक के लेखकों एवं तमिल अनुवादक को हार्दिक बधाई दी।

Kashi ke Barah Aditya Tamil Edition : कार्यक्रम के दौरान काशी तमिल संगम के अध्यक्ष श्री वी. एस. सुब्रमण्यम, उपाध्यक्ष श्री के. वेंकटरमण एवं महासचिव श्री टी. जगदीशन को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभा में इंटैक वाराणसी चैप्टर, टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन (TGA), इंक्रेडिबल फैसिलिटेटर्स एसोसिएशन (ITFA), उत्तर प्रदेश टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन (UPTGA) सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में इंटैक वाराणसी चैप्टर के सह-संयोजक श्री अनुराग चंद्रा, श्री अनिल केसरी, श्री निर्मल जोशी, TGFI के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अजय सिंह, इंटैक के वरिष्ठ सदस्य श्री विनोद गुप्ता, TGA के कोषाध्यक्ष श्री वरुण अग्रवाल, ITFA के अध्यक्ष श्री विक्रम मेहरोत्रा, UPTGA के अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह, TGA सदस्य श्री निहाल सिंह, श्री मुमताज अली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पुस्तक के सह-लेखक जैनेंद्र राय द्वारा किया गया।

Kashi ke Barah Aditya Tamil Edition : गौरतलब है कि यह पुस्तक काशी की प्राचीन बारह आदित्य परंपरा, उससे जुड़े धार्मिक स्थलों, मान्यताओं और सांस्कृतिक विरासत को गहराई से प्रस्तुत करती है। तमिल भाषा में प्रकाशन से यह कृति उत्तर और दक्षिण भारत के सांस्कृतिक सेतु को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *