Israel US Iran War Live: IRGC के दबाव में मोजतबा हुसैनी खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर? अमेरिका ने खोला ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ का राज, तेहरान में धमाकों की गूंज

Israel US Iran War Live अपडेट: ईरान में मोजतबा हुसैनी खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुने जाने की खबर, तेहरान में ताबड़तोड़ धमाके और अमेरिका के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ का खुलासा। जानें जंग के पांचवें दिन का हर बड़ा अपडेट।

Israel US Iran War Live: जंग के 5वें दिन हालात और भयावह

Israel US Iran War Live: मध्य पूर्व में जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। पांचवें दिन भी अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव थमता नजर नहीं आ रहा। तेहरान में लगातार धमाकों की आवाजें गूंज रही हैं, जबकि इजरायल ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले का दावा किया है। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह युद्ध “4 से 5 हफ्तों तक” चल सकता है। इस बीच व्हाइट हाउस ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

Israel US Iran War Live: तेहरान में फिर गूंजी धमाकों की आवाज

ईरान की राजधानी Tehran में बीते एक घंटे के दौरान कई हिस्सों से विस्फोट की आवाजें सुनी गईं। ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम के मुताबिक, हमले अलग-अलग सैन्य ठिकानों और मिसाइल लॉन्च साइट्स के पास हुए हैं। इजरायली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उसने ईरान में मिसाइल लॉन्च साइट्स, डिफेंस सिस्टम और अन्य मिलिट्री ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए हैं। इससे राजधानी में दहशत का माहौल है।

Israel US Iran War Live: कोम में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग पर हमला

इजरायल ने पवित्र शहर Qom में स्थित Assembly of Experts की बिल्डिंग पर हवाई हमला किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल को आशंका थी कि नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के लिए धार्मिक गुरु यहां एकत्रित हो सकते हैं। हालांकि हमले के समय इमारत खाली थी। हमला इतना भीषण था कि पूरी बिल्डिंग तबाह हो गई।

Israel US Iran War Live: मोजतबा हुसैनी खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर?

इजरायली मीडिया के मुताबिक, Mojtaba Hosseini Khamenei को ईरान का अगला सर्वोच्च नेता चुना गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें विशेषज्ञ सभा ने उत्तराधिकारी के रूप में चयनित किया। हालांकि, ईरान की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, ईरान की सरकारी एजेंसी के अनुसार, मौजूदा सुप्रीम लीडर Ali Khamenei को मशहद में दफनाया जाएगा। उन्हें Imam Reza Shrine के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। खामेनेई का जन्म 1939 में मशहद में ही हुआ था।

Israel US Iran War Live: अमेरिका का ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ क्या है?

व्हाइट हाउस ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के मकसद को स्पष्ट करते हुए कहा है कि इसका लक्ष्य ईरान की बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल क्षमता को पूरी तरह खत्म करना, ईरानी नौसेना को निष्क्रिय करना, ईरान समर्थित हथियारबंद समूहों को कमजोर करना, यह सुनिश्चित करना कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके हैं । अमेरिका का दावा है कि वह इस लड़ाई में निर्णायक जीत हासिल करेगा और ईरान की मौजूदा शासन व्यवस्था को परास्त करेगा।

Israel US Iran War Live: IRGC की भूमिका पर उठे सवाल

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की भूमिका भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सत्ता के भीतर दबाव और अस्थिरता के बीच उत्तराधिकारी के चयन में IRGC का प्रभाव बढ़ गया है। यदि मोजतबा खामेनेई का चयन आधिकारिक रूप से घोषित होता है, तो यह ईरान की राजनीति में वंशानुगत सत्ता की दिशा में बड़ा बदलाव माना जाएगा।

Israel US Iran War Live: आगे क्या?

क्या ईरान आधिकारिक रूप से नए सुप्रीम लीडर की घोषणा करेगा? क्या अमेरिका जमीनी कार्रवाई की ओर बढ़ेगा? क्या यह जंग क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकती है? मध्य पूर्व में हालात तेजी से बदल रहे हैं। आने वाले 48 घंटे इस संघर्ष की दिशा तय कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *