Islamabad Mosque Suicide Blast : इस्लामाबाद मस्जिद सुसाइड ब्लास्ट- गेट पर रोके जाने के बाद खुद को उड़ाया, 31 की मौत, 169 घायल

Islamabad Mosque Suicide Blast : इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान खदीजातुल कुबरा मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत और 169 घायल हो गए। हमलावर को गेट पर रोके जाने के बाद उसने खुद को उड़ा लिया। जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया।

Islamabad Mosque Suicide Blast : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को एक भीषण आतंकी हमले से दहल उठी। तरलाई इलाके में स्थित खदीजातुल कुबरा मस्जिद-सह-इमामबाड़ा में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती धमाके में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 169 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए।

Islamabad Mosque Suicide Blast : गेट पर रोका गया, फिर की गोलीबारी और खुद को उड़ा लिया

प्रत्यक्षदर्शियों और जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर जब मस्जिद के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचा तो वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक लिया। इसी दौरान हमलावर ने पहले फायरिंग शुरू की और फिर नमाज अदा किए जाने वाले हिस्से की ओर बढ़ते हुए खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर के पास भारी मात्रा में विस्फोटक था, जिसके कारण धमाके का असर मस्जिद परिसर से बाहर तक महसूस किया गया।

Islamabad Mosque Suicide Blast : अब तक 31 मौतें, 169 घायल

इस्लामाबाद जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि 31 लोगों की मौत,169 लोग घायल हो चुके हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Islamabad Mosque Suicide Blast : विदेशी आतंकी होने का शक, TTP से कनेक्शन

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि हमलावर विदेशी नागरिक था और उसके संबंध ‘फितना अल ख्वाराजी’ से बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान में यह शब्द तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Islamabad Mosque Suicide Blast : सेना और रेंजर्स ने इलाके को घेरा

हमले के बाद पाकिस्तानी सेना रेंजर्स ने पूरे इलाके को घेर लिया है। विस्फोट स्थल के आसपास सर्च और सिक्योरिटी ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमें सबूत जुटाने में लगी हैं।

Islamabad Mosque Suicide Blast : अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

ब्लास्ट के बाद राजधानी के प्रमुख अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पॉलीक्लिनिक अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS), CDA अस्पताल, PIMS के कार्यकारी निदेशक के निर्देश पर इमरजेंसी वार्ड, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर, न्यूरोलॉजी विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। करीब 15 गंभीर घायलों को PIMS में शिफ्ट किया गया है।

Islamabad Mosque Suicide Blast : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने की कड़ी निंदा

हमले की देशभर में निंदा हो रही है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, “निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है।” प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। संसद में विपक्ष के नेता अल्लामा राजा नासिर अब्बास ने कहा, “धार्मिक स्थलों पर हमला मानवता, धर्म और सामाजिक मूल्यों पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

Islamabad Mosque Suicide Blast : विदेशी मेहमान के दौरे के बीच हमला

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव पाकिस्तान के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं। गुरुवार को उनके पाकिस्तान पहुंचने के बाद राजधानी में सुरक्षा पहले से बढ़ाई गई थी, इसके बावजूद हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Islamabad Mosque Suicide Blast : इस्लामाबाद मस्जिद सुसाइड ब्लास्ट ने एक बार फिर पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और आतंकवाद के खतरे को उजागर कर दिया है। जांच एजेंसियां हमलावर के नेटवर्क और साजिश की परतें खोलने में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *