SMAT 2025 Final: ईशान किशन का ऐतिहासिक शतक, झारखंड ने फाइनल में बनाया 262 रन का पहाड़

Ishan Kishan Century SMAT 2025 Final : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 फाइनल में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने 49 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। 10 छक्के और 6 चौकों से सजी इस पारी के दम पर झारखंड ने 262 रन बनाए।

SMAT 2025 Final, Ishan Kishan Century: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने ऐसा इतिहास रच दिया, जो घरेलू क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में हमेशा दर्ज रहेगा। हरियाणा के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में ईशान किशन ने सिर्फ 49 गेंदों में 101 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। उनकी इस पारी का स्ट्राइक रेट 206.12 रहा। इस शतक के साथ ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। ओवरऑल वह इस टूर्नामेंट के फाइनल में शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

Ishan Kishan Century SMAT 2025 Final : झारखंड की खराब शुरुआत, फिर किशन का तूफान

फाइनल मुकाबले में हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। झारखंड की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में अंशुल कंबोज ने ओपनर विराट सिंह को सिर्फ 2 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद मैदान पर आए कप्तान ईशान किशन ने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर मैच का रुख ही बदल दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 177 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसने हरियाणा के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

Ishan Kishan Century SMAT 2025 Final : 24 गेंदों में अर्धशतक, 49 गेंदों में शतक

ईशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगा दिया कि उन्होंने महज 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। जब वह 94 रन पर थे तब अंशुल कंबोज के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया। 15वें ओवर में सुमित कुमार ने उन्हें बोल्ड किया, लेकिन तब तक ईशान किशन फाइनल मुकाबले में इतिहास रच चुके थे।

Ishan Kishan Century SMAT 2025 Final :टूर्नामेंट में 500+ रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी ईशान किशन इस शानदार शतक के साथ SMAT 2025 में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।

पारियां: 10
कुल रन: 517
शतक: 2
अर्धशतक: 2
सर्वोच्च स्कोर: नाबाद 113 रन (त्रिपुरा के खिलाफ)

Ishan Kishan Century SMAT 2025 Final : झारखंड का विशाल स्कोर

ईशान किशन की विस्फोटक पारी के दम पर झारखंड ने 20 ओवर में 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर में शामिल है। खबर लिखे जाने तक हरियाणा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 35 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन की यह पारी न सिर्फ झारखंड के लिए यादगार रही, बल्कि भारतीय घरेलू क्रिकेट में भी इसे फाइनल की सबसे ऐतिहासिक पारियों में से एक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *