Iran Attack on US AWACS : ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर अमेरिकी AWACS विमान को तबाह करने का दावा किया है। हमले में 10 अमेरिकी घायल हुए हैं।

Iran Attack on US AWACS : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर बड़ा हमला करते हुए एक अत्याधुनिक E-3 Sentry AWACS विमान को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया।
Iran Attack on US AWACS : एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला
ईरानी मीडिया के अनुसार, यह हमला Prince Sultan Air Base पर किया गया, जहां अमेरिकी सैन्य तैनाती मौजूद है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइलों और 29 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में AWACS विमान बुरी तरह तबाह नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि विमान दो हिस्सों में बंट गया है और उसका ढांचा पूरी तरह नष्ट हो चुका है, केवल आगे और पीछे का हिस्सा बचा है।

Iran Attack on US AWACS : अमेरिकी कर्मियों को भी नुकसान
Associated Press की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैन्य कर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Iran Attack on US AWACS : क्या है AWACS विमान?
AWACS (Airborne Warning and Control System) एक बेहद महत्वपूर्ण सैन्य विमान होता है, जिसका उपयोग हवाई निगरानी, दुश्मन के विमान और मिसाइलों का पता लगाने और युद्ध के दौरान कमांड एंड कंट्रोल के लिए किया जाता है। यह किसी भी देश की वायुसेना की रणनीतिक ताकत का अहम हिस्सा होता है।

Iran Attack on US AWACS : बढ़ता क्षेत्रीय तनाव
इस हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना पूरे मध्य-पूर्व में सुरक्षा स्थिति को और गंभीर बना सकती है। हालांकि, अभी तक इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।