IndiGo Fare Hike : IndiGo ने बढ़ाया फ्लाइट किराया, आज रात 12 बजे से लागू होगा नया फ्यूल चार्ज

IndiGo Fare Hike : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भारी उछाल के बाद IndiGo ने फ्लाइट टिकट पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। 14 मार्च 2026 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में 425 से 2300 रुपये तक बढ़ोतरी लागू होगी।

IndiGo Fare Hike : जंग का असर- IndiGo ने बढ़ाया फ्लाइट किराया, 14 मार्च से देना होगा अतिरिक्त फ्यूल चार्ज

IndiGo Fare Hike : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब भारत के एविएशन सेक्टर पर भी दिखने लगा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में अचानक आई तेज बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। कंपनी के अनुसार 14 मार्च 2026 को रात 12 बजकर 1 मिनट से नई बुकिंग पर फ्यूल चार्ज लागू हो जाएगा। इसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के टिकट पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

IndiGo Fare Hike : ATF के दाम में 85% से ज्यादा बढ़ोतरी

IndiGo का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 85 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन संगठन IATA के Jet Fuel Monitor के आंकड़ों के अनुसार भी जेट फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल आया है। एयरलाइन के मुताबिक ATF उनके ऑपरेशन की सबसे बड़ी लागत होती है और ईंधन के महंगे होने का सीधा असर उड़ानों के संचालन खर्च पर पड़ता है।

IndiGo Fare Hike : जानिए कितना बढ़ा फ्लाइट टिकट किराया

IndiGo ने अलग-अलग रूट के लिए अलग-अलग फ्यूल चार्ज तय किया है। इसके अनुसार यात्रियों को अब टिकट बुकिंग पर अतिरिक्त राशि देनी होगी। नई फ्यूल सरचार्ज दरें इस प्रकार हैं-भारत के भीतर घरेलू उड़ानें: 425 रुपये अतिरिक्त, भारतीय उपमहाद्वीप (नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव): 425 रुपये, मिडिल ईस्ट के लिए उड़ानें: 900 रुपये, दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और पश्चिम एशिया: 1800 रुपये, यूरोप के लिए उड़ानें: 2300 रुपये
यह शुल्क सभी नई टिकट बुकिंग पर लागू होगा।

IndiGo Fare Hike : एयरलाइन ने यात्रियों को दी सफाई

IndiGo ने अपने बयान में कहा कि अगर ईंधन की बढ़ी कीमतों का पूरा असर टिकट किराए पर डाला जाता, तो यात्रियों को इससे कहीं ज्यादा भुगतान करना पड़ता। कंपनी के अनुसार यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ कम रखने के लिए सीमित फ्यूल चार्ज ही लगाया गया है।

IndiGo Fare Hike : अन्य एयरलाइंस भी बढ़ा चुकी हैं शुल्क

IndiGo से पहले Air India और Air India Express भी टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू करने की घोषणा कर चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है और तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में अन्य एयरलाइंस भी टिकट किराए में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *