India’s Got Talent 2025: पॉपुलर रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट (India’s Got Talent) अपने नए सीजन के साथ जल्द लौटने वाला है। शो के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। इस बार जजों और होस्ट की पूरी टीम बदल गई है।
नए जज और होस्ट की एंट्री
पिछले सीजन में किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह जज की भूमिका निभा रहे थे। लेकिन इस बार शो में नई स्टार पैनल की एंट्री हुई है।
नए जज: नवजोत सिंह सिद्धू, नेहा कक्कड़ और अनुराग कश्यप
नया होस्ट: हर्ष लिंबाचिया
पिछले सीजन को अर्जुन बिजलानी होस्ट कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें भी रिप्लेस कर दिया गया है।
10 सीजन बाद किरण खेर ने छोड़ा शो
किरण खेर शुरुआत से ही इंडियाज गॉट टैलेंट का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने लगातार 10 सीजन तक शो को जज किया। लेकिन अब वह स्वास्थ्य कारणों से शो का हिस्सा नहीं होंगी। हाल ही में अनुपम खेर की फिल्म तन्वी- द ग्रेट की स्क्रीनिंग पर किरण खेर को पति अनुपम खेर का सहारा लेकर चलते देखा गया था।
‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का सफर
2009: पहले सीजन में किरण खेर, शेखर कपूर और सोनाली बेंद्रे जज बने थे।
2011: धर्मेंद्र भी जजिंग पैनल का हिस्सा रहे।
2012 से 2018: करण जौहर और मलाइका अरोड़ा कई सीजन में नजर आए।
2022-2023: शिल्पा शेट्टी और बादशाह ने जज की कुर्सी संभाली।
2025: नवजोत सिंह सिद्धू, नेहा कक्कड़ और अनुराग कश्यप नए चेहरे होंगे।