India AI Impact Summit 2026 Protest : India AI Impact Summit 2026 में शर्टलेस प्रदर्शन- कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार, 7 की तलाश तेज

India AI Impact Summit 2026 Protest : India AI Impact Summit 2026 के दौरान भारत मंडपम में शर्टलेस प्रदर्शन करने वाले इंडियन यूथ कांग्रेस के 4 नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 7 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस बड़ी साजिश के एंगल से जांच कर रही है।

India AI Impact Summit 2026 Protest : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित आयोजन स्थल भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान हुए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के चार नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को अब पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, घटना 20 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे एग्जिबिशन हॉल नंबर-5 में हुई, जब कुछ प्रदर्शनकारी अचानक टी-शर्ट उतारकर नारेबाजी करने लगे। इससे कार्यक्रम में मौजूद अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और मेहमानों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

India AI Impact Summit 2026 Protest : क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पहले से क्यूआर कोड बनवाकर समिट में प्रवेश किया था। आरोप है कि उन्होंने स्लोगन वाली टी-शर्ट को स्वेटर के नीचे छिपाकर अंदर पहुंचाया। शुरुआत में काले छाते पर प्रिंट स्टिकर लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते योजना बदल दी गई। टी-शर्ट पर लिखे स्लोगन में प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी और “India-US Trade Deal” व “Epstein Files” जैसे संदेश शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतारकर नारे लगाए और कार्यक्रम को बाधित किया।

India AI Impact Summit 2026 Protest : इन धाराओं में दर्ज हुई FIR

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इनमें सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, कानून-व्यवस्था भंग करने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ आरोपियों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की।

India AI Impact Summit 2026 Protest : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपी इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी हैं:

कृष्णा हरि – नेशनल सेक्रेटरी

कुंदन यादव – बिहार स्टेट कोऑर्डिनेटर

अजय कुमार – यूपी स्टेट वाइस प्रेसिडेंट

नरसिम्हा यादव – नेशनल कोऑर्डिनेटर

शुरुआत में 4 से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन जांच के बाद चार मुख्य आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

India AI Impact Summit 2026 Protest : 7 फरार आरोपियों की तलाश

दिल्ली पुलिस करीब 15 से अधिक वीडियो क्लिप और 2 दर्जन से ज्यादा फुटेज की जांच कर रही है। फरार आरोपियों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं। टेक्निकल सर्विलांस और दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी के जरिए उनकी तलाश जारी है।

India AI Impact Summit 2026 Protest : “लार्ज कॉन्सपिरेसी” एंगल से जांच

एसीपी महला ने कहा कि घटना पूरी तरह से प्री-प्लान्ड लगती है। पुलिस अब इस मामले को “लार्जर कॉन्सपिरेसी” यानी बड़ी साजिश के एंगल से जांच रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या प्रदर्शन कुछ व्यक्तियों की पहल थी या इसके पीछे कोई व्यापक रणनीति और संगठित योजना थी।

India AI Impact Summit 2026 Protest : समिट में सुरक्षा पर उठे सवाल

भारत मंडपम जैसे हाई-प्रोफाइल स्थल पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *