India AI Impact Summit 2026 : पीएम मोदी ने किया India AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन, मैक्रों समेत कई वैश्विक दिग्गज पहुंचे

India AI Impact Summit 2026 : India AI Impact Summit 2026 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया। पांच दिवसीय समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 50+ मंत्री और 600 से अधिक स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं।

India AI Impact Summit 2026 : भारत वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस परिदृश्य में नई पहचान गढ़ रहा है। India AI Impact Summit 2026 की भव्य शुरुआत सोमवार को राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में हुई। समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन में एआई सुरक्षा, गवर्नेंस, डेटा सिक्योरिटी और अप्लाइड एआई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वैश्विक मंथन होगा। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला इतना बड़ा एआई मंच है।

India AI Impact Summit 2026 : मैक्रों समेत 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल

इस समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित 15 से 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 50 से अधिक मंत्री और 40 से ज्यादा वैश्विक सीईओ हिस्सा ले रहे हैं। टेक और उद्योग जगत के प्रमुख नामों में शामिल हैं-सैम ऑल्टमैन (OpenAI), सुंदर पिचाई (Google), किरण मजूमदार शॉ (Biocon Group), माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक (प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता)India AI Impact Summit 2026 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया। पांच दिवसीय समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 50+ मंत्री और 600 से अधिक स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं।
यह आयोजन वैश्विक टेक नीति और एआई के जिम्मेदार उपयोग पर भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को मजबूत करता है।

India AI Impact Summit 2026 : युवाओं के लिए Global Youth AI Challenge

समिट के दौरान “युवा एआई प्रोग्राम” के तहत एक ग्लोबल यूथ चैलेंज आयोजित किया जा रहा है। 38 देशों से 2500 से अधिक आवेदन प्राप्त। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय द्वारा 20 प्रतिभागियों का चयन। 15 टीमें भारत से शीर्ष फाइनलिस्ट का चयन 2025 में किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों और युवा पेशेवरों में एआई के प्रति जागरूकता और नवाचार को बढ़ावा देना है।

India AI Impact Summit 2026 : पांच दिन इन विषयों पर होगी चर्चा

समिट के दौरान कई उच्च स्तरीय सेमिनार, पैनल चर्चा और गोलमेज सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख फोकस क्षेत्र स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई, ऊर्जा और जलवायु समाधान, शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन, कृषि में स्मार्ट टेक्नोलॉजी, महिला सशक्तिकरण, विकलांगजनों के लिए एआई समाधान, अप्लाइड एआई पर विशेष सेशन इसके अलावा AI by Her: Global Impact Challenge का आयोजन सुषमा स्वराज भवन में किया जाएगा।

India AI Impact Summit 2026 : 13 देशों के पवेलियन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रदर्शन

एआई इम्पैक्ट एक्सपो के तहत 13 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, ताजिकिस्तान, अफ्रीकी प्रतिनिधित्व, स्विट्जरलैंड, सर्बिया और एस्टोनिया शामिल हैं। ये पवेलियन वैश्विक एआई इनोवेशन और साझेदारी की झलक पेश कर रहे हैं।

India AI Impact Summit 2026 : 600+ स्टार्टअप्स और 300 विदेशी पत्रकार

इस समिट में 600 से अधिक स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं। हेल्थकेयर, एग्रीटेक, एजुकेशन, साइबर सिक्योरिटी और अर्बन डेवलपमेंट पर इनोवेशन । 300 से ज्यादा विदेशी पत्रकारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। यह दुनिया का चौथा ऐसा बड़ा एआई आयोजन है, जिसमें इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय मीडिया उपस्थिति दर्ज की गई है।

India AI Impact Summit 2026 : भारत की एआई नेतृत्व की ओर मजबूत कदम

India AI Impact Summit 2026 न केवल तकनीकी विकास का मंच है, बल्कि यह जिम्मेदार, सुरक्षित और समावेशी एआई के लिए वैश्विक सहमति बनाने का प्रयास भी है। भारत ने एक बार फिर साबित किया है कि वह डिजिटल भविष्य की दिशा तय करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *