IND vs NZ Final Live Streaming : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए मैच का समय, टीवी और मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री में कहां देखें मुकाबला।
IND vs NZ Final Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल

IND vs NZ Final Live Streaming : टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। क्रिकेट प्रेमियों को जिस मुकाबले का इंतजार था, वह अब सामने है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह पहला मौका होगा जब वे टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ेंगी। ऐसे में फैंस के बीच इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
IND vs NZ Final Live Streaming : कब और कितने बजे शुरू होगा मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा।
मैच शुरू होने का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समय)

टॉस: शाम 6:30 बजे
IND vs NZ Final Live Streaming : कहां खेला जाएगा फाइनल मैच
खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है और बड़े मैचों के लिए मशहूर है। फाइनल मुकाबले में हजारों दर्शकों के साथ करोड़ों क्रिकेट फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी रहेंगी।
IND vs NZ Final Live Streaming : टीवी पर कहां देखें लाइव मैच
भारत में भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सीधा प्रसारण-स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हालांकि टीवी पर मैच देखने के लिए आपको डीटीएच या केबल का रिचार्ज करवाना होगा।
IND vs NZ Final Live Streaming : मोबाइल पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग, JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके लिए आमतौर पर सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ सकता है।
IND vs NZ Final Live Streaming : फ्री में कहां देखें मैच
अगर आप बिना पैसे खर्च किए मैच देखना चाहते हैं तो DD Sports पर यह मैच फ्री में लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए आपके पास DD Free Dish होना जरूरी है। यदि आपके पास फ्री डिश नहीं है तो मैच देखने के लिए आपको टीवी या ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।
IND vs NZ Final Live Streaming : आईसीसी फाइनल में भारत vs न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में इससे पहले 3 बार भिड़ चुकी हैं।
न्यूजीलैंड – 2 जीत
भारत – 1 जीत
इस बार टीम इंडिया के पास हिसाब बराबर करने का शानदार मौका होगा।
भारत का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
अक्षर पटेल
संजू सैमसन
अभिषेक शर्मा
तिलक वर्मा
हार्दिक पंड्या
इशान किशन
शिवम दुबे
वॉशिंगटन सुंदर
जसप्रीत बुमराह
वरुण चक्रवर्ती
कुलदीप यादव
अर्शदीप सिंह
रिंकू सिंह
मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
मिशेल सैंटनर (कप्तान)
फिन एलन
मार्क चैपमैन
डेवोन कॉनवे
जैकब डफी
लॉकी फर्ग्यूसन
मैट हेनरी
डैरिल मिशेल
जेम्स नीशम
ग्लेन फिलिप्स
रचिन रविंद्र
टिम सीफर्ट
इश सोढ़ी
काइल जैमीसन
कोल मैककॉन्ची
IND vs NZ Final Live Streaming : फाइनल में रोमांच तय
भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें संतुलित और मजबूत मानी जाती हैं। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर संभाल रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया खिताब जीतकर इतिहास रचेगी या फिर न्यूजीलैंड एक बार फिर आईसीसी फाइनल में बाजी मार लेगा।