T20 World Cup Semifinal Live Streaming: सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव

T20 World Cup Semifinal Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जानें मैच का समय, लाइव टेलीकास्ट, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, स्क्वॉड और फाइनल से जुड़ी पूरी जानकारी।

T20 World Cup Semifinal Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल में क्रिकेट फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने 1 मार्च को वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी खेली। अब भारत का सामना ग्रुप-2 की टॉपर इंग्लैंड से होगा, जिसकी कमान हैरी ब्रूक संभाल रहे हैं।

T20 World Cup Semifinal Live Streaming: IND vs ENG मैच कब और कितने बजे होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च (गुरुवार) को खेला जाएगा।
मैच शुरू होगा: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
टॉस होगा: शाम 6:30 बजे
यह लगातार तीसरी बार है जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है।

T20 World Cup Semifinal Live Streaming: IND vs ENG मैच कहां खेला जाएगा?

यह अहम मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान बड़े मैचों के लिए जाना जाता है और यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।

T20 World Cup Semifinal Live Streaming: IND vs ENG मैच कहां देखें लाइव?

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। ऑनलाइन दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

T20 World Cup Semifinal Live Streaming: फाइनल कब और कहां होगा?

पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल के विजेता 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलेंगे।

T20 World Cup Semifinal Live Streaming: भारत की संभावित प्लेइंग स्क्वॉड
भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग स्क्वॉड
इंग्लैंड:
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

T20 World Cup Semifinal Live Streaming: मुकाबले पर सबकी नजर

भारत ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर रही। इंग्लैंड ने ग्रुप-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप पोजिशन हासिल की। मुंबई के वानखेड़े में यह मुकाबला सिर्फ एक सेमीफाइनल नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की जंग भी होगा। भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम अपने आक्रामक खेल से दबाव बनाने की कोशिश करेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम फाइनल में जगह बनाती है और 8 मार्च को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला खेलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *