Holi Special Buses Varanasi : होली पर वाराणसी से 370 बसों का संचालन होगा। गोरखपुर, लखनऊ, शक्तिनगर, कानपुर और प्रयागराज समेत कई रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।
Holi Special Buses Varanasi : वाराणसी। होली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। वाराणसी परिक्षेत्र से 28 फरवरी से 9 मार्च तक कुल 370 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए मौजूदा 233 बसों के अलावा 137 अतिरिक्त बसें बेड़े में शामिल की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को सीटों की कमी और लंबी प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों पर विशेष फोकस किया गया है।

Holi Special Buses Varanasi : गोरखपुर, लखनऊ और शक्तिनगर रूट पर विशेष फोकस
अधिकारियों के अनुसार, वाराणसी से गोरखपुर मार्ग पर सबसे ज्यादा 114 बसें चलाई जाएंगी। इसमें नियमित और अतिरिक्त दोनों बसें शामिल होंगी।
इसके अलावा वाराणसी–शक्तिनगर–बैढ़न मार्ग पर 68 बसें, वाराणसी–लखनऊ मार्ग पर 55 बसें, चलाई जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांग के अनुसार अन्य मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। दिल्ली, कानपुर और प्रयागराज के लिए भी बढ़ी सुविधा लंबी दूरी के यात्रियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। वाराणसी–कानपुर मार्ग पर 28 बसें, गाजीपुर–लखनऊ–कानपुर मार्ग पर 39 बसें, जौनपुर–गोरखपुर–प्रयागराज मार्ग पर 20 बसें, संचालित होंगी। इसके अतिरिक्त दिल्ली, गोरखपुर और शक्तिनगर से जुड़े अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इससे त्योहार के समय यात्रियों को टिकट और सीट के लिए जूझना नहीं पड़ेगा।

Holi Special Buses Varanasi : रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा विशेष इंसेंटिव
त्योहार के दौरान बस संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए चालकों और परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। लगातार 9 दिन ड्यूटी करने पर 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 3600 रुपये इंसेंटिव, पूरे 10 दिन ड्यूटी करने पर 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 4500 रुपये इंसेंटिव, हालांकि इसके लिए प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस संचालन अनिवार्य होगा।

Holi Special Buses Varanasi : यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
होली पर घर जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए यह व्यवस्था बड़ी राहत साबित होगी। अतिरिक्त बसों के संचालन से भीड़ का दबाव कम होगा और सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सकेगी। रोडवेज प्रशासन का दावा है कि त्योहार के दौरान किसी भी रूट पर बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर और भी अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।