Gulabbadi 2026 Varanasi Music Event : गुलाबबाड़ी 2026 में सजी सुरों की महफिल, गायन-वादन से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Gulabbadi 2026 Varanasi Music Event : वाराणसी में आयोजित गुलाबबाड़ी 2026 में चैती, होरी और तबला वादन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जानिए इस सांस्कृतिक संध्या की पूरी झलक।

Gulabbadi 2026 Varanasi Music Event : वाराणसी। सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में रविवार की शाम संगीत और सुरों से सजी एक यादगार महफिल का आयोजन हुआ। कला प्रकाश और बनारस बीड्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में नीलाम्बर के आंगन में आयोजित ‘गुलाबबाड़ी 2026’ कार्यक्रम ने श्रोताओं को संगीत के रस में पूरी तरह डुबो दिया।

Gulabbadi 2026 Varanasi Music Event : गुलाब की पंखुड़ियों से सुसज्जित प्रांगण और सफेद-गुलाबी परिधानों में सजे श्रोताओं की उपस्थिति ने आयोजन को एक विशेष आकर्षण प्रदान किया। वातावरण में सौंदर्य और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Gulabbadi 2026 Varanasi Music Event : कार्यक्रम की शुरुआत युवा कलाकारों के समूह ‘शिल्पायन’ की डालिया मुखर्जी और जयन्तिका डे ने की। उन्होंने ‘सारि सारि रतिया जगावे हो रामा…’ की मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके बाद प्रस्तुत की गई चैती ‘बिन पिया निंदिया न आवे हो रामा…’ ने माहौल को और अधिक भावपूर्ण बना दिया।

इसके पश्चात बनारसी परंपरा की झलक पेश करते हुए उन्होंने होरी ‘खेलत प्यारी संग होरी रे विहसी करत झकझोरी…’ प्रस्तुत की, जिस पर श्रोता झूम उठे। उनकी प्रस्तुति में लोक और शास्त्रीय संगीत का सुंदर समन्वय देखने को मिला। गायन में संगत करते हुए हारमोनियम पर हर्षित कुमार उपाध्याय और तबले पर किशोर कुमार मिश्र ने उत्कृष्ट तालमेल बिठाया, जिसने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बना दिया।

Gulabbadi 2026 Varanasi Music Event : कार्यक्रम में बाल कलाकार अर्णव गुप्ता ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अपने गुरु प्रीतम मिश्रा के मार्गदर्शन में उन्होंने एकल तबला वादन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी लय और तकनीक ने सभी को प्रभावित किया।

Gulabbadi 2026 Varanasi Music Event : इसके बाद पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने मंच संभालते हुए होरी और चैती की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनकी गायकी ने पूरे वातावरण को संगीत रस से सराबोर कर दिया।

Gulabbadi 2026 Varanasi Music Event : कार्यक्रम में अशोक कपूर ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि बनारस बीड्स लिमिटेड के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच संचालन डॉ. शबनम द्वारा किया गया। गुलाबबाड़ी 2026 का यह आयोजन वाराणसी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और संगीत परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने लंबे समय तक याद रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *