GST Reforms : जीएसटी सुधार से मध्यम वर्ग के जीवन में आएगी सुगमता, बचत बढ़ेगी और होगा समृद्ध भारत का निर्माण- गौरव राठी

GST Reforms : जीएसटी सुधार (GST Reforms) का नया अध्याय अब शुरू होने जा रहा है। वाराणसी प्रभारी कैंट एवं युवा प्रभारी खाद्य व्यापार मंडल, गौरव राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितंबर 2025 से जीएसटी सुधार लागू होंगे। इस बड़े बदलाव के तहत अब तक चल रहे 12% से 28% तक के टैक्स स्लैब को समाप्त कर दिया जाएगा और केवल 5% और 18% के स्लैब ही रहेंगे।

99% सामान होंगे सस्ते

नवरात्रि के पहले दिन से देशभर में लागू होने वाले इस सुधार से आम आदमी को सीधा लाभ मिलेगा। गौरव राठी ने बताया कि अब 99 फीसदी से अधिक सामान 5% स्लैब में आ जाएंगे। यानी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें और मिडिल क्लास की पसंदीदा वस्तुएं अब काफी सस्ती होंगी।

मध्यम वर्ग को राहत और बचत

इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा मध्यम वर्ग और गरीब तबके को मिलेगा।

रोजाना इस्तेमाल होने वाले घरेलू सामान सस्ते होंगे।
बचत में बढ़ोतरी होगी जिससे लोग अपनी पसंद की चीजें आसानी से खरीद पाएंगे।
महंगाई का बोझ काफी हद तक कम होगा।

भारत की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

गौरव राठी ने कहा कि जीएसटी सुधार से न सिर्फ मध्यम वर्ग सशक्त होगा बल्कि यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था को गति देगा। जब खरीद क्षमता बढ़ेगी तो बाजार में मांग बढ़ेगी और इससे छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगों तक सभी को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि यह सुधार भारत को समृद्धि और आत्मनिर्भरता के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाएगा।

22 सितंबर से लागू होने वाला यह जीएसटी सुधार आम जनता के जीवन में बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। खासकर मध्यम वर्ग के लिए यह राहत की बड़ी सौगात होगी और इससे “समृद्ध भारत” का सपना साकार होने की दिशा में मजबूत कदम उठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *