Gangaur Shobha Yatra Varanasi : गणगौर शोभायात्रा में दिखा राजस्थानी संस्कृति का अद्भुत नजारा

Gangaur Shobha Yatra Varanasi : वाराणसी में गणगौर शोभायात्रा के दौरान राजस्थानी संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिली। ईशरजी-गवरजा की झांकी, ढोल-नगाड़े और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

Gangaur Shobha Yatra Varanasi : वाराणसी, 21 मार्च। वाराणसी की सड़कों पर शनिवार को राजस्थानी परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब गणगौर के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वेशभूषा और जयघोषों से गूंज उठा।

Gangaur Shobha Yatra Varanasi : शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ श्री गवरजा माता उत्सव समिति, वाराणसी के तत्वावधान में निकली यह शोभायात्रा काशी गौशाला, गोलघर से प्रारंभ हुई। संस्था के पदाधिकारियों कमल अग्रवाल, राम बूबना, लाला चांडक और पवन कुमार अग्रवालने विधिवत पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया।

Gangaur Shobha Yatra Varanasi : ईशरजी–गवरजा की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान शंकर (ईशरजी) और माता पार्वती (गवरजा) के सुसज्जित स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। उनके पीछे बैंड-बाजा, डमरू वादक, ढोल-नगाड़े और शहनाई की मधुर धुनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

Gangaur Shobha Yatra Varanasi : झांकियों और रथों ने बढ़ाई भव्यता

शोभायात्रा में एक रथ पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित थी, जबकि दूसरे रथ पर मां गणगौर की भव्य प्रतिमा विराजमान थी। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया और जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

Gangaur Shobha Yatra Varanasi : हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता

राजस्थानी और हरियाणवी समाज के लोगों ने पारंपरिक परिधानों में नृत्य करते हुए यात्रा को जीवंत बना दिया। पूरे मार्ग—बुलानाला, नीचीबाग, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया, गिरजाघर से होते हुए लक्सा स्थित श्याम मंदिर तक—श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

Gangaur Shobha Yatra Varanasi : गणमान्य लोगों की उपस्थिति

उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयाल’ ने वर्चुअली शुभकामनाएं दीं। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित कई सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से प्रदीप तुलस्यान, नवरतन राठी, दीपक माहेश्वरी, योगेश भुरारिया, शंकरलाल सोमानी, अनूप सर्राफ, गौरीशंकर नेवर, पवन मोदी, गौरव राठी, कृष्ण कुमार काबरा, राकेश कचोलिया, अजय खेमका, प्रतीक केडिया, किशोर मुंदड़ा, वेदमूर्ति शास्त्री, दीपक तोदी, लोकेंद्र करवां, संदीप केसरी, मदन मोहन अग्रवाल, अनिल झंवर, शिव शंकर केसरी, शैलेंद्र मिश्रा, राकेश दरक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Gangaur Shobha Yatra Varanasi : जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

मारवाड़ी समाज, माहेश्वरी क्लब, मारवाड़ी महिला संगठन, मारवाड़ी युवा मंच और अन्य संस्थाओं द्वारा मार्ग में पुष्पवर्षा और शीतल पेय के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

Gangaur Shobha Yatra Varanasi : श्याम मंदिर में हुआ समापन

शोभायात्रा का समापन लक्सा स्थित श्याम मंदिर में हुआ, जहां महिलाओं और कन्याओं ने विधिवत पूजन किया। इसके बाद लक्ष्मीकुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Gangaur Shobha Yatra Varanasi : गणगौर पर्व का महत्व

समिति के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने बताया कि गणगौर पर्व में महिलाएं और कन्याएं होली के बाद 15 दिनों तक मां गणगौर की पूजा कर सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना करती हैं। 22 मार्च को सिंधारा कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *