East Meets West Music Concert Varanasi : अस्सी में गूंजा सुरों का संगम- “ईस्ट मीट्स वेस्ट” में ध्रुपद और सैक्सोफोन की अनूठी जुगलबंदी

East Meets West Music Concert Varanasi : अस्सी स्थित होटल गैंजेस व्यू में आयोजित “ईस्ट मीट्स वेस्ट” कार्यक्रम में डॉ. आशीष कुमार जायसवाल और डेनमार्क के सैक्सोफोन वादक लार्स मोलर ने ध्रुपद जुगलबंदी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। राग यमन और खमाज की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

East Meets West Music Concert Varanasi : वाराणसी के अस्सी स्थित Hotel Ganges View में गुरुवार की संध्या संगीत प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय बन गई, जब कला प्रकाश द्वारा आयोजित सांगीतिक कार्यक्रम “ईस्ट मीट्स वेस्ट” ने भारतीय और पाश्चात्य संगीत की सुरधाराओं को एक मंच पर समाहित किया। कार्यक्रम में काशी के युवा ध्रुपद गायक डॉ. आशीष कुमार जायसवाल ने डेनमार्क से आए विख्यात सैक्सोफोन वादक Lars Møller के साथ ध्रुपद जुगलबंदी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारतीय शास्त्रीय संगीत की गंभीरता और पाश्चात्य सैक्सोफोन की मधुर तान का यह संगम श्रोताओं के लिए एक अद्भुत अनुभव रहा।

East Meets West Music Concert Varanasi : राग यमन से हुआ सुरमय आरंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ राग यमन से हुआ। कलाकारों ने राग यमन में विस्तृत आलाप, जोड़ और झाला की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके पश्चात सूलताल में एक पद की सुंदर बंदिश प्रस्तुत की गई, जिसने सभागार में बैठे संगीत प्रेमियों को गहराई से प्रभावित किया। ध्रुपद की परंपरागत शैली में गहन साधना और सैक्सोफोन की आधुनिक अभिव्यक्ति का संतुलन इस प्रस्तुति की विशेषता रहा।

East Meets West Music Concert Varanasi : राग खमाज में बनारसी दादरा से समापन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में राग खमाज में बनारसी दादरा की प्रस्तुति दी गई। इस लोक-सुगंधित रचना ने माहौल को और अधिक मधुर बना दिया और श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का स्वागत किया।

East Meets West Music Concert Varanasi : संगत ने बढ़ाया कार्यक्रम का आकर्षण

पखावज पर काशी के युवा वादक शुभम गुजराती ने अत्यंत सधी और प्रभावशाली संगत प्रस्तुत की। तानपुरे पर योको तनाका का सहयोग भी सराहनीय रहा।कार्यक्रम से पूर्व अभिजित अग्रवाल और जितेंद्र नागर ने कलाकारों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन अशोक कपूर द्वारा किया गया तथा संचालन डॉ. अनुराधा रतूड़ी ने प्रभावशाली ढंग से संपन्न किया। इस अवसर पर अरविन्द अग्रवाल, पं. रबिन्द्र नारायण गोस्वामी, मुदिता अग्रवाल कपूर, वीणा अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि, संगीत विद्यार्थी और विदेशी श्रोता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

East Meets West Music Concert Varanasi : सांस्कृतिक समन्वय का अद्भुत उदाहरण

“ईस्ट मीट्स वेस्ट” कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि संगीत की कोई सीमाएं नहीं होतीं। भारतीय ध्रुपद की प्राचीन परंपरा और पाश्चात्य सैक्सोफोन की आधुनिक शैली का यह संगम सांस्कृतिक संवाद का जीवंत उदाहरण बन गया। काशी की सांगीतिक विरासत को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *