Dr TP Chaturvedi IDA Award : बीएचयू के डॉ. टी.पी. चतुर्वेदी को राष्ट्रीय सम्मान, IDA का ‘बेस्ट स्टेट प्रेसिडेंट अवार्ड’, बने नेशनल वाइस प्रेसिडेंट

Dr TP Chaturvedi IDA Award : बीएचयू के डॉ. टी.पी. चतुर्वेदी को इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा ‘बेस्ट स्टेट प्रेसिडेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में दंत सेवाओं के उत्कृष्ट संचालन के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान, साथ ही बने आईडीए के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट।

Dr TP Chaturvedi IDA Award : सम्मान से बढ़ा काशी का मान

Varanasi। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान, दंत चिकित्सा संकाय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. टी.पी. चतुर्वेदी को Indian Dental Association (IDA) द्वारा ‘बेस्ट स्टेट आईडीए प्रेसिडेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान 7 फरवरी 2026 को Mangaluru में आयोजित 76वें इंडियन डेंटल कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदान किया गया। सम्मान के साथ ही डॉ. चतुर्वेदी ने वर्ष 2026-27 के लिए आईडीए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) का पदभार भी ग्रहण कर लिया, जिससे काशी और उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण बन गया है।

Dr TP Chaturvedi IDA Award : प्रयागराज महाकुंभ 2025 में दंत सेवाओं का सफल संचालन

वर्ष 2024-25 में आईडीए उत्तर प्रदेश राज्य के अध्यक्ष के रूप में डॉ. चतुर्वेदी ने Prayagraj में आयोजित महाकुंभ 2025 के दौरान दंत चिकित्सा सेवाओं का व्यापक और प्रभावी संचालन किया। लाखों श्रद्धालुओं को निःशुल्क दंत जांच और उपचार सुविधा, दंत स्वच्छता एवं ओरल हेल्थ जागरूकता अभियान, मोबाइल डेंटल यूनिट्स के माध्यम से सेवाएं, युवाओं और ग्रामीणों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

Dr TP Chaturvedi IDA Award : शोध और शैक्षणिक योगदान

सम्मेलन के दौरान डॉ. चतुर्वेदी ने अपने शोध प्रस्तुतीकरण में टेढ़े-मेढ़े दांत और जबड़ों की संरचना का शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि दंत असंतुलन का प्रभाव केवल मुस्कान तक सीमित नहीं, बल्कि यह शारीरिक संतुलन, पाचन क्रिया और व्यक्तित्व विकास पर भी असर डाल सकता है। उनके इस शोध को सम्मेलन में विशेष सराहना मिली।

Dr TP Chaturvedi IDA Award : आईडीए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान

डॉ. चतुर्वेदी के नेतृत्व में आईडीए उत्तर प्रदेश को देश की सभी राज्य शाखाओं में दूसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य शाखा पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि संगठनात्मक क्षमता, जनसेवा और पेशेवर उत्कृष्टता का प्रमाण है।

Dr TP Chaturvedi IDA Award : लंबा प्रशासनिक और सामाजिक अनुभव

तीन बार उत्तर प्रदेश डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष

दो बार उपाध्यक्ष

पिछले 20 वर्षों से आईडीए की कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य

दंत स्वास्थ्य जागरूकता, शोध, शिक्षा और सामाजिक सेवा में सक्रिय योगदान

उनकी उपलब्धियों से बीएचयू परिवार और वाराणसी के चिकित्सा जगत में हर्ष का वातावरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *