Donald Trump on India Tariff, Russia Supports India: डोनाल्ड ट्रंप की भारत को धमकी- “24 घंटे में लगाऊंगा भारी टैरिफ”, रूस आया भारत के समर्थन में

Donald Trump on India Tariff, Russia Supports India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर एक बार फिर धमकी भरा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को CNBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे अगले 24 घंटे के भीतर भारत पर भारी टैरिफ लगाने जा रहे हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत रूस से तेल खरीदकर उसे मुनाफे पर बेच रहा है, जिससे रूस की “वॉर मशीन” को ईंधन मिल रहा है।

ट्रंप ने क्यों दी टैरिफ की धमकी ?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है। वे हमारे साथ काफी व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ नहीं करते। हमने पहले 25 फीसदी टैरिफ तय किया था, लेकिन अब मैं इसे काफी बढ़ा दूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है और उससे मुनाफा कमा रहा है, जो अमेरिका को स्वीकार्य नहीं है।

भारत ने दिया करारा जवाब

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने ट्रंप के आरोपों को खारिज करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। MEA ने कहा कि भारत का रूस से तेल आयात वैश्विक बाजार की स्थिति के अनुरूप है और यह देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी है।

विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और यूरोपीय यूनियन की आलोचना करते हुए कहा, जो देश हमारी आलोचना कर रहे हैं, वे खुद भी रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, अमेरिका ने पिछले साल रूस के साथ करीब 3.5 अरब डॉलर का व्यापार किया, जिसमें यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, पैलेडियम, उर्वरक और केमिकल्स शामिल थे।

रूस आया भारत के समर्थन में

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद रूस खुलकर भारत के पक्ष में सामने आया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी संप्रभु देश को अपने व्यापारिक साझेदार चुनने का अधिकार है। रूस के साथ व्यापार बंद करने के लिए किसी देश को मजबूर करना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

रूस ने साफ किया कि भारत जैसे रणनीतिक साझेदार के खिलाफ इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जाएगा और इसे अवैध व्यापारिक दबाव माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *