Dev Deepawali 2025: वाराणसी के गंगा घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। CM योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट से दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ। गंगा आरती, थ्रीडी शो, ग्रीन क्रैकर्स और महाआरती ने मन मोह लिया।
Dev Deepawali 2025: काशी में दिव्यता और भक्ति का संगम

Dev Deepawali 2025 : देव दीपावली के पावन अवसर पर महादेव की नगरी काशी का अद्भुत नजारा देखने लायक था। अर्धचंद्राकार गंगा घाटों पर जलते लाखों दीपों ने पूरे शहर को स्वर्गलोक जैसी चमक से भर दिया। मां गंगा की लहरों पर झिलमिलाते दीपों की जगमगाहट ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आनंद से सराबोर कर दिया।
CM योगी ने किया दीप प्रज्वलन, नमो घाट पर शुभारंभ
Dev Deepawali 2025 : देव दीपावली का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाकर किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और महापौर अशोक तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन के बाद क्रूज पर सवार होकर गंगा की आरती और घाटों पर जगमगाते दीपों की अद्भुत छटा का अवलोकन किया। घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयघोष से उनका स्वागत किया।
Dev Deepawali 2025 : दशाश्वमेध घाट पर राष्ट्रभक्ति और धर्म का संगम
दशाश्वमेध घाट पर अमर जवान ज्योति की अनुकृति स्थापित की गई, जहाँ सेना के तीनों विंग के अफसरों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस वर्ष का आयोजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित था, जिसमें वीर माताओं के बलिदान को नमन किया गया।
15 लाख दीपों से जगमगाई काशी

सरकार ने 10 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जनता की भागीदारी से यह संख्या बढ़कर 15 से 25 लाख दीपों तक पहुंच गई। इनमें एक लाख दीप पर्यावरण अनुकूल गाय के गोबर से बनाए गए थे। घाटों, तालाबों और मंदिरों पर सजे दीपों ने पूरी काशी को सुनहरी माला की तरह सजा दिया।
Dev Deepawali 2025 : ‘काशी-कथा’ 3D शो बना आकर्षण का केंद्र
चेत सिंह घाट पर 25 मिनट का थ्रीडी शो ‘काशी-कथा’ आयोजित किया गया, जिसमें भगवान शिव-पार्वती विवाह, भगवान बुद्ध के उपदेश, संत कबीर और तुलसीदास की भक्ति परंपरा, तथा महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा BHU की स्थापना को शानदार विजुअल्स में दिखाया गया।

गंगा पार ‘ग्रीन क्रैकर्स शो’ ने मोहा मन
गंगा पार रेत पर हुए ग्रीन क्रैकर्स शो ने दर्शकों का दिल जीत लिया। संगीत की ताल पर रंगीन आतिशबाजी ने गंगा की लहरों पर जब प्रतिबिंब डाला, तो पूरा वातावरण उत्साह और भक्ति से भर गया।
Dev Deepawali 2025 : महाआरती में गूंजे शंख-घंटे, हुआ ‘भगीरथ शौर्य सम्मान’

दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चक और 42 देव कन्याओं ने मां गंगा की महाआरती की। घाट को 21 कुंटल फूलों और 51 हजार दीपों से सजाया गया। मंत्रोच्चार और घंटा-घड़ियालों की ध्वनि से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस अवसर पर शहीद वीरों को ‘भगीरथ शौर्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
काशी विश्वनाथ धाम में भव्य सजावट

श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना और फूलों की शानदार सजावट की गई। मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा, जहां श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी।
Dev Deepawali 2025 : जल, थल और नभ से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वीवीआईपी उपस्थिति को देखते हुए वाराणसी को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया। एनडीआरएफ, जल पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीमें मुस्तैद रहीं। नदी मार्ग पर नावों की तय लेन बनाई गई और ड्रोन संचालन पर सख्त पाबंदी लगाई गई।

काशी में Dev Deepawali 2025 का नज़ारा बना विश्व आकर्षण
Dev Deepawali 2025 : लाखों दीपों से सजी काशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। देश-विदेश के पर्यटक इस दिव्यता के साक्षी बने। देव दीपावली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि काशी न केवल अध्यात्म का केंद्र है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा भी है।