Dalai Lama Epstein Files : क्या यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से मिले थे दलाई लामा? Epstein Files में नाम आने पर धर्मगुरु के कार्यालय की दो-टूक सफाई

Dalai Lama Epstein Files : एपस्टीन फाइल्स में दलाई लामा का नाम 169 बार आने के दावों पर बौद्ध धर्मगुरु के कार्यालय ने जारी किया आधिकारिक बयान, जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से किया इनकार।

Dalai Lama Epstein Files : Epstein Files को लेकर दुनियाभर में हलचल मची हुई है। अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में कई वैश्विक हस्तियों के नाम सामने आने के बाद अब तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर भी गंभीर दावे किए जा रहे हैं।

Dalai Lama Epstein Files : कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दलाई लामा का नाम एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में 169 बार दर्ज है। इन दावों के सामने आने के बाद दलाई लामा के कार्यालय (Office of His Holiness the Dalai Lama) ने रविवार, 8 फरवरी 2026, को एक आधिकारिक बयान जारी कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Dalai Lama Epstein Files : दलाई लामा के ऑफिस ने क्या कहा?

दलाई लामा के कार्यालय की ओर से जारी बयान में स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि “कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स झूठे तरीके से दलाई लामा को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। हम पूरी निश्चितता के साथ कह सकते हैं कि दलाई लामा कभी भी एपस्टीन से नहीं मिले, न ही उन्होंने किसी प्रतिनिधि को उससे मिलने या बातचीत करने की अनुमति दी है।” कार्यालय ने इसे भ्रामक, तथ्यहीन और निराधार दावा करार दिया।

Dalai Lama Epstein Files : Epstein Files में कैसे आया दलाई लामा का नाम?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा जारी दस्तावेजों में कुछ स्कैन की गई फाइलें, निजी ईमेल्स और ‘Massage for Dummies’ नामक किताब के इंडेक्स का जिक्र है, जिसमें दलाई लामा का नाम दर्ज बताया गया। कुछ रिपोर्ट्स में अक्टूबर 2012 के एक कथित ईमेल का हवाला दिया गया है, जिसमें दलाई लामा और एपस्टीन की संभावित मुलाकात का जिक्र था। हालांकि, इस ईमेल के आधार पर किसी वास्तविक बैठक या संपर्क का कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है।

Dalai Lama Epstein Files : फॉलोअर्स से जुड़े दावों ने बढ़ाई अटकलें

यूरोप के एक टीवी चैनल Nexta TV ने यह दावा किया कि दलाई लामा के कुछ अनुयायी या समर्थक एपस्टीन से मिले हो सकते हैं, जिसके चलते एक इनडायरेक्ट लिंक को लेकर अटकलें तेज हुईं। हालांकि, दलाई लामा के कार्यालय ने स्पष्ट किया कि किसी तीसरे व्यक्ति की गतिविधियों का दलाई लामा से कोई संबंध नहीं जोड़ा जा सकता।

Dalai Lama Epstein Files : Epstein Files क्यों हैं विवादों में?

जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में कई राजनीतिक नेताओं, बिजनेसमैन, शिक्षाविदों और सेलेब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं। इन दस्तावेजों में नाम का उल्लेख होना किसी अपराध में संलिप्तता का प्रमाण नहीं माना जाता, लेकिन इसके बावजूद वैश्विक स्तर पर विवाद और जांच तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *