Congress Constitution Samvad Rally Varanasi : काशी कोई प्रोजेक्ट नहीं, जीती-जागती सभ्यता है- संविधान संवाद रैली में कांग्रेस का सरकार पर हमला

Congress Constitution Samvad Rally Varanasi : वाराणसी के शास्त्री घाट पर आयोजित कांग्रेस की संविधान संवाद रैली में काशी की सभ्यता, विरासत, बेरोजगारी, महंगाई और गंगा प्रदूषण को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए।

Congress Constitution Samvad Rally Varanasi : काशी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक सवालों को लेकर रविवार को शास्त्री घाट पर कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान संवाद रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत्र, सांसद इमरान मसूद, सांसद किशोरी लाल समेत कई खबर (Detailed News in Hindi)वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ थामकर पार्टी की एकजुटता और संघर्ष का संदेश दिया।

Congress Constitution Samvad Rally Varanasi : हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, गूंजे कांग्रेस जिंदाबाद के नारे

रैली में वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। शास्त्री घाट पर झंडों और नारों से पूरा इलाका सियासी रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।

Congress Constitution Samvad Rally Varanasi : “काशी कोई शहर नहीं, वेद-पुराणों की जीवंत सभ्यता है” — सुप्रिया श्रीनेत्र

सभा को संबोधित करते हुए सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा कि काशी केवल एक शहर नहीं बल्कि वेदों, पुराणों और सनातन परंपराओं से जुड़ी जीती-जागती सभ्यता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर काशी की आत्मा, विरासत और सांस्कृतिक पहचान पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब यहां के सांसद, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विकास की आड़ में मूर्तियां और ऐतिहासिक धरोहर तोड़ते हैं, तो यह काशी की अस्मिता पर सीधा प्रहार है।

Congress Constitution Samvad Rally Varanasi : 2024 चुनाव परिणामों का जिक्र, काशीवासियों को कहा धन्यवाद

सुप्रिया श्रीनेत्र ने 2024 के लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि जब राउंड-दर-राउंड परिणाम सामने आ रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़ते दिखे, तब यह काशी की जनता के साहस और लोकतांत्रिक चेतना का प्रमाण था। इसके लिए उन्होंने काशीवासियों का आभार जताया।

Congress Constitution Samvad Rally Varanasi : डॉक्यूमेंट्री के जरिए विकास मॉडल पर सवाल

रैली के दौरान लगभग 15 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसमें बनारस में हुए विकास कार्यों और उनके प्रभाव पर सवाल उठाए गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर सनातन परंपराओं और स्थानीय जीवनशैली से खिलवाड़ किया गया है।

Congress Constitution Samvad Rally Varanasi : “धर्म के ठेकेदार ही मंदिर तोड़ रहे हैं”

सुप्रिया श्रीनेत्र ने तीखे शब्दों में कहा कि जो लोग खुद को धर्म का ठेकेदार बताते हैं, वही मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस नेता ने कभी कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है, वही नेता अब जनता द्वारा जवाब दिए जाएंगे।

Congress Constitution Samvad Rally Varanasi : विकास के नाम पर काशी की पहचान पर हमला — अजय राय

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में काशी के साथ विकास के नाम पर ऐसे प्रयोग किए गए हैं, जिससे उसकी पहचान और आत्मा दोनों को गहरी चोट पहुंची है। उन्होंने मणिकर्णिका घाट की अव्यवस्थाओं, प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए कथित अपमान और बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सरकार को विफल बताया।

Congress Constitution Samvad Rally Varanasi : बेरोजगारी, महंगाई और गंगा प्रदूषण पर सरकार को घेरा

रैली में मनरेगा भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और मां गंगा में गिरते नालों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर में जगह-जगह सीवर जाम हैं, सड़कें गंदगी से भरी हैं और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं।

Congress Constitution Samvad Rally Varanasi : “यह राजनीति नहीं, काशी की अस्मिता की लड़ाई है”

अजय राय ने कहा कि संविधान संवाद रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि काशी की आस्था, संस्कृति, अस्मिता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का अभियान है। उन्होंने कहा कि काशी की आवाज को सड़क से संसद तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *