SIR Voter List Verification : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और कोई भी अपात्र नाम सूची में शामिल न हो। मुख्यमंत्री ने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने, घर–घर जाकर सत्यापन करने तथा BLA-1, BLA-2 और बूथ टीमों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया है।
SIR Voter List Verification : कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं, अपात्र का नाम शामिल न हो – मुख्यमंत्री योगी

SIR Voter List Verification : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि हर पात्र मतदाता को सूची में जोड़ना मजबूत और समावेशी लोकतंत्र की आधारशिला है। वाराणसी सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने वाराणसी कमिश्नरी के छह संगठनात्मक जिलों—वाराणसी महानगर, वाराणसी जिला, चंदौली, मछलीशहर, जौनपुर और गाजीपुर के सभी जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ SIR अभियान पर विस्तार से चर्चा की।
SIR Voter List Verification : “चुनाव बूथ पर लड़ा जाता है”, बूथ प्रबंधन मजबूत करें — सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि “चुनाव बूथ पर लड़ा जाता है”, इसलिए बूथ प्रबंधन को अत्यधिक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ की टीम एक्टिवेट कर दीजिए। मतदाता सूची को छान लीजिए। अभी जितनी मेहनत करेंगे, चुनाव के समय उतनी ही कम मेहनत करनी पड़ेगी और हमारी जीत निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि यह सुनहरा अवसर है कि समय रहते मतदाता सूची की सभी त्रुटियों को सुधारा जाए और इसे पूर्णत: सही एवं अद्यतन बनाया जाए।

SIR Voter List Verification : अनमैपिंग, मृतक, अनुपस्थित और शिफ्टेड मतदाताओं पर विशेष ध्यान
सीएम योगी ने SIR अभियान के दौरान चार प्रमुख श्रेणियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया—अनमैपिंग मृतक मतदाता, अनुपस्थित (Absent) और शिफ्टेड मतदाता । उन्होंने कहा कि इन श्रेणियों की सही पहचान से मतदाता सूची अधिक सटीक और पारदर्शी बन सकेगी।
SIR Voter List Verification : दो–दो टीमें बनाकर घर–घर सत्यापन का निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी बूथों पर दो-दो टीमें बनाकर घर–घर जाकर सत्यापन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे पात्र मतदाताओं की पहचान करें जिनका नाम किसी त्रुटि या लापरवाही की वजह से सूची में शामिल नहीं हुआ है। ऐसे सभी नागरिकों का गणना प्रपत्र भरवाकर समय पर बीएलओ को सौंपें। यह सुनिश्चित करें कि किसने SIR फॉर्म भरा और किसने नहीं। सीएम ने कहा कि जनता तक पहुंचना और उन्हें मतदाता सूची से जोड़ना भाजपा की संगठनात्मक जिम्मेदारी है, जिसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाना चाहिए।
SIR Voter List Verification : BLA-1, BLA-2, बूथ प्रवासी और बूथ अध्यक्ष के समन्वय पर जोर
यूपी के मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक तालमेल और तकनीकी दक्षता पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि BLA-1, BLA-2, बूथ प्रवासी और बूथ अध्यक्ष मिलकर रणनीति तैयार करें। हर मतदाता तक पहुंचने का अभियान निरंतर जारी रहे। सही सूचना का आदान–प्रदान अभियान में तीव्रता और प्रमाणिकता लाएगा। सीएम योगी ने कहा, “कार्य की प्रमाणिकता से ही हमारी दक्षता प्रमाणित होगी।”
SIR Voter List Verification : बैठक में प्रमुख उपस्थितियां

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर उपस्थित रहे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, पूर्व संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव
SIR Voter List Verification : अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रभारी अरुण पाठक, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, टी.राम, सुनील पटेल, सुशील सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व सांसद बीपी सरोज, सांसद प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, अन्य पदाधिकारी— नवरतन राठी, अदिति सिंह पटेल, राकेश त्रिवेदी, अशोक चौरसिया, विद्यासागर राय, संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मधुकर चित्रांश, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, विजय गुप्ता, अरविंद पांडेय, जेपी सिंह आदि।